फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Recruitment 2021 : कोरोना महामारी के बीच आयोजित होगी परीक्षा, जानें किन नियमों का करना पड़ सकता है पालन

सार

MTS के पदों पर भर्ती के लिए SSC द्वारा 5 से 20 अक्टूबर के बीच परीक्षा का आयोजन किया जाना है। कोरोना महामारी के बीच आयोजित किए जा रहे इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को कई नियमों का पालन करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस भर्ती अधिसूचना जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है और अब अभ्यर्थी एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि SSC द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 5 से 20 अक्टूबर के बीच किया जाना है। अभ्यर्थियों द्वारा एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार किए जाने के पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि अभ्यर्थी एडमिट कार्ड में जल्द से जल्द परीक्षा से संबंधित नियमों को देखना चाहते हैं। दरअसल इस परीक्षा का आयोजन कोरोना महामारी के बीच किया जाना है, इसलिए अभ्यर्थी जल्द से जल्द परीक्षा में शामिल होने के नियमों को देखना चाहते हैं, ताकि वो उस हिसाब से तैयारी कर सकें। साथ ही अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो बाकी बचे समय में पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाए जा रहे SSC MTS टारगेट बैच से जुड़ जाना चाहिए।

किन नियमों का करना पड़ सकता है पालन :

SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को किन नियमों का पालन करना होगा, इसकी पूरी जानकारी तो एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। हालांकि SSC द्वारा आयोजित किए जाने वाले अन्य परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को जिन नियमों का पालन करना होता है, इस परीक्षा में भी अभ्यर्थियों को उन नियमों का पालन करना पड़ सकता है। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा जारी किए गए अन्य कोरोना नियमों का पालन करना पड़ सकता है। 

कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड :

SSC ने MTS परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन इसके लिए एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा इस संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं जारी की गई है। हालांकि MTS परीक्षा का आयोजन 5 से 20 अक्टूबर के बीच किया जाना है, इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि अभ्यर्थियों का प्रोविशनल एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 से 15 दिनों पहले उन्हें उपलब्ध करा दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा तथा एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप SSC MTS की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इसमें सफल होने के लिए आपको सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे SSC MTS टारगेट बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको 110 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ प्रतिदिन 2 घंटे की कक्षाएं , विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को हल करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह, वीकली टेस्ट सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इस कोर्स की वैलिडिटी अब पूरे लाइफटाइम की है और आप इस कोर्स से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें