फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Exam 2021 : MTS परीक्षा के परिणाम जल्द ही होंगे जारी, जानें क्या रह सकता है कैटेगरी वाइज कट ऑफ स्कोर

सार

SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली MTS भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा 2 नवंबर को समाप्त हो गई है। अभ्यर्थी अब बेसब्री से इसके रिज़ल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस भर्ती अधिसूचना जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए आयोजित की जा रही लिखित परीक्षा समाप्त हो चुकी है और अभ्यर्थियों को अब इस परीक्षा के परिणामों का इंतजार है। MTS भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा 5 अक्टूबर से शुरू हई थी और यह 2 नवंबर को समाप्त होने वाली है। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में नियुक्त किया जाएगा। हालांकि, इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल कितने पदों को भरा जाना है, आयोग ने इसकी घोषणा अभी तक नहीं कि है। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

कब तक जारी हो सकते हैं परिणाम :

MTS भर्ती के पहले चरण की लिखित परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है और अब अभ्यर्थी बेसब्री से इसके परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभ्यर्थियों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल SSC ने इस भर्ती के लिए परीक्षा के परिणामों के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं जारी की है और साथ ही SSC के रिजल्ट कैलेंडर में भी इसके परिणामो के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके परिणाम अगले महीने में घोषित किए जा सकते हैं।

कितना रह सकता है कट ऑफ स्कोर : 

MTS की भर्ती 2 ऐज ग्रुप के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन 18 से 25 वर्ष और 18 से 27 वर्ष की श्रेणी में होता है। इस बार की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तथा प्रश्नों के स्तर को देखकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि 18 से 25 वर्ष उम्र की श्रेणी के लिए जनरल अभ्यर्थियों का कट ऑफ 85 से 90, OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 80 से 85, SC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 72 से 77 और ST श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 65 से 70 के बीच रह सकता है। वहीं, 18 से 27 वर्ष उम्र की श्रेणी में जनरल अभ्यर्थियों का कट ऑफ 80 से 85, OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 75 से 80, SC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 68 से 72 और ST श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 60 से 65 के बीच रह सकता है।

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं समेत NDA&NA, SSC GD, UP SI, SSC MTS तथा अन्य कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें