फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Exam 2021: जल्द ही जारी होंगे पहले चरण की परीक्षा के परिणाम, जानें पिछली MTS भर्तियों के जरिए कितने पदों पर हुई थी भर्ती और इस बार क्या रह सकती है रिक्तियों की संख्या

Sat, 27 Nov 2021 11:52 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

MTS भर्ती के पहले चरण की परीक्षा का रिजल्ट SSC जल्द ही जारी कर सकती है। इस भर्ती के लिए परीक्षा 5 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी।
 
विज्ञापन
SSC GD Constable Exam 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के परिणाम का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में MTS के पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा 5 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी। SSC ने 12 नवंबर को इस परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी थी और अब अभ्यर्थी इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं,अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट :

MTS भर्ती के पहले चरण की लिखित परीक्षा के रिजल्ट के संबंध में SSC ने अभी तक कोई सूचना नहीं जारी की है और साथ ही SSCके रिजल्ट कैलेंडर में भी इसके परिणामो के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके परिणाम अगले महीने में घोषित किए जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

रिक्तियों की संख्या नहीं हुई है घोषित :

SSC वर्तमान MTS भर्ती के जरिये कुल कितने रिक्त पदों को भरेगी, इसकी घोषणा अभी तक नहीं कि गई है। MTS की वर्तमान भर्ती से पहले 2019में यह भर्ती निकाली थी और उस समय भी रिक्त पदों की संख्या पहले चरण की परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद ही घोषित की गई थी। आयोग ने MTS भर्ती 2019में पहले चरण की परीक्षा के बाद यह ऐलान किया था कि कुल 7099 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसलिए SSC वर्तमान MTSभर्ती में भी पदों की संख्या पहले चरण की परीक्षा के बाद घोषित करेगी।

इस बार कितने पदों पर हो सकती है भर्ती :

MTS की वर्तमान भर्ती प्रक्रिया के जरिये SSC कुल कितने पदों पर भर्ती करेगी,इसकी पूरी जानकारी तो आयोग द्वारा नोटिस जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से यह भर्ती 2019 के बाद अभी हो रही है,तो यह उम्मीद लगाई जा रही है कि आयोग पिछली भर्ती के बराबर या उससे अधिक पदों पर भर्तियां कर सकती है। 

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें