SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस भर्ती अधिसूचना जारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों को भरने के लिए आयोजित की गई परीक्षा दो नवंबर को खत्म हो गई है। इस परीक्षा की शुरुआत पांच अक्टूबर से हुई थी। SSC ने इस भर्ती के लिए इसी साल की शुरुआत में आवेदन मांगे थे जिसके लिए लगभग एक महीने तक परीक्षा चली। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में नियुक्त किया जाता है। हालांकि इस परीक्षा के जरिए कुल कितने पदों पर भर्ती की जाएगी इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है। वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो घर बैठे पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।
परीक्षा में पूछे गए इस तरह के प्रश्न :
MTS भर्ती की इस परीक्षा में अधिकतर प्रश्न ईजी और मॉडरेट श्रेणी के पूछे जा गए थे तो ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस परीक्षा का कटऑफ थोड़ा ऊपर जा सकता है। इस परीक्षा के प्रश्नों के स्तर को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें सफल होने के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को कम से कम 75 से 80 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 72 से 77 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 69 से 74 मार्क्स और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 60 से 65 मार्क्स लाने होंगे।
यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप SSC GD, UPSI, NDA&NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।