कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टॉस्किंग स्टाफ (MTS) की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके लिए परीक्षा 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होगी।ऐसे में अब इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास महज कुछ ही महीने शेष हैं इसलिए आज हम आपके साथ इस आर्टिकल में बचे हुए समय में एमटीएस एग्जाम के लिए किस तरह से पक्की तैयारी और कंप्लीट रीविजन करना है उसके कुछ जरूरी टिप्स साझा करने जा रहे हैं। आप इसके लिए सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे एमटीएस के खास बैच और फ्री-कोर्स को भी ज्वॉइन कर सकते हैं।
इन टिप्स को अपनाएं, परीक्षा में सफलता पाएं
- एमटीएस परीक्षा के लिए अब केवल 40 से 50 दिनों का समय शेष बचा हुआ है ऐसे में इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चाहिए कि इन बचे हुए समय में नया पढ़ने के बजाए पुरानी चीजों का ज्यादा से ज्यादा रीविजन करें।
- गणित विषय के उन चैप्टर को जरूरी रिवाइज करें, जिनके प्रश्नों को हल करते समय अभ्यर्थियों को कई तरह के डाउट्स बने रहते हैं।
- करेंट अफेयर्स के सवालों को भी याद करते रहें, साथ ही प्रतिदिन होने वाली संसमायिक घटनाओं पर भी नजर बनाए रखें।
- सभी विषयों में बराबर समय दें।
- प्रैक्टिस सेट जरूर हल करें और मॉक टेस्ट से अपनी एक्यूरेसी की जांच करते रहना चाहिए।
45 दिनों के कोर्स से भी कर सकते हैं पक्की तैयारी
अगर आपने स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की एमटीएम भर्ती के लिए आवेदन किया था तो आपको भी सफलता द्वारा चलाए जा रहे हैं 45 दिनों के खास रिवीजन बैच से जुड़ जाना चाहिए। जहां उम्मीदवारों को सभी विषयों के एक्सपर्ट से अपने डाउट्स क्लियर करने का मौका मिलेगा। साथ ही परीक्षा में आने वाले सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों को भी साझा किया जाएगा तो देर किस बात अभी डाउनलोड करें Safalta-app