फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Exam 2021: क्या आप जानते हैं कि SSC MTS की परीक्षा के समय आपको कौन कौन से दस्तावेज साथ ले जाने हैं

सार

  • 1 जुलाई से 20 जुलाई तक होगी पहले चरण की लिखित परीक्षा
  • परीक्षा के समय ले जानी होगी स्वयं की दो कलर फोटो
विज्ञापन
SSC MTS 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के समय में हर युवा को अच्छी नौकरी की तलाश रहती है। अक्सर युवा 10वीं या 12वीं पास करने के बाद ही अपने करियर के बारे में सोचने लगते हैं और एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में जुट जाते हैं। ऐसे युवाओं के लिए SSC में नॉन टेक्निकल पदों पर नौकरी करना एक शानदार करियर ऑप्शन हो सकता है। बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग ने इस वर्ष भी MTS के पदों पर भर्ती निकली थी, जिसकी भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 1 जुलाई से लिखित परीक्षा शुरू कर दी जाएंगी। आपको बता दें कि कई परीक्षार्थी MTS की परीक्षा में इस साल पहली बार ही शामिल होने जा रहे होंगे, ऐसे में उन अभ्यर्थियों को इस बात की जानकारी नहीं रहती है कि उन्हें लिखित परीक्षा में बैठने के लिए एग्जाम के समय अपने साथ कौन-कौन से दस्तावेज ले जाने होंगे। उन सभी उम्मीदवारों के लिए आज हम इस आर्टिकल में कुछ अहम जानकारी साझा करने जा रहे हैं। इस बारें में और अधिक जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर भी विज़िट कर सकते हैं।

विज्ञापन


याद रहे कब है लिखित परीक्षा

जिन उम्मीदवारों ने 5 फरवरी को जारी हुए SSC MTS Exam के नोटिफिकेशन के अंतर्गत आवेदन किए थे, ऐसे सभी अभ्यर्थियों के पहले चरण की लिखित परीक्षा 1 जुलाई से 20 जुलाई तक पूरी कराई जाएगी। इसके लिए जल्द ही प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे। इस परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी या लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री डेमो क्लास पाने के लिए इस लिंक  https://www.safalta.com/demo-registration पर क्लिक करके अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।  

एंट्री के लिए कौन से दस्तावेज हैं जरूरी

  • यदि आपको भी SSC MTS की लिखित परीक्षा में  शामिल होना है, तो एग्जाम में एंट्री के समय इन दस्तावेजों को अपने साथ ले जाना मत भूलें।
  • एसएससी द्वारा एग्जाम के लिए जारी किए गए प्रवेश पत्र की स्पष्ट कापी ।
  • अभ्यर्थी की स्वयं की दो कलर फोटो ।

आवेदन करते समय उम्मीदवार द्वारा भरी गई जन्मतिथि को प्रमाणित करने वाले दस्तावेज की मूल प्रति जैसे-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • हाईस्कूल की मार्कशीट  
  • ड्राइविंग लाइसेन्स
  • पासपोर्ट
  • स्कूल/कॉलेज द्वारा जारी किया गया आईडी कार्ड

इसके अलावा यदि आप एक्स सर्विसमैन हैं, तो मिनिस्ट्री द्वारा जारी सर्विस बुक भी ले जा सकते हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विज़िट कर सकते हैं।  

विज्ञापन


कैसे करे परीक्षा की कंप्लीट तैयारी
यदि आप SSC MTS  एग्जाम की घर बैठे बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप safalta.com का खास एसएससी एमटीएस बैच (इस लिंक  https://www.safalta.com/ssc-mts-detailed-batch-2021     पर क्लिक करके ) ज्वाइन कर सकते हैं। जहां आपको मिलती है 140 घंटे से भी अधिक समय की लाइव इंटरेक्टिव क्लासेस, 100 से अधिक पीडीएफ स्टडी मटेरियल जो आपकी तैयारी और भी पक्की करते हैं। साथ ही रेगुलर अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम ग्रुप और एक्सपर्ट द्वारा काउंसलिंग की भी सुविधा। इसके अलावा करेंट अफेयर्स की तैयारी करने के लिए यूट्यूब चैनल भी मुहैया कराया जाता है।
विज्ञापन


तो देर किस बात की, अभी इस लिंक  http://bit.ly/safaltaapp  पर क्लिक करें Safalta App Download करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें