फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS 2024: एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी को चुनौती देने का आखिरी मौका! आज शाम पांच बजे तक दर्ज कराएं आपत्ति

Mon, 02 Dec 2024 08:08 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC MTS 2024 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग, एमटीएस परीक्षा की उत्तर कुंजी को चुनौती देने की सुविधा आज, 02 दिसंबर को समाप्त करने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आपत्ति दर्ज करा दें।
विज्ञापन
SSC - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC MTS 2024 Answer Calculator: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से मल्टी-टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा की उत्तर कुंजी (SSC MTS Answer Key 2024) के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की विंडो आज बन की जा रही है। यदि कोई उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं है, तो वह आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in.) के माध्यम से आज शाम 05:00 बजे तक तक इसे चुनौती दे सकता है।

 

उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए सहायक दस्तावेजों के साथ अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

 

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "अस्थायी उत्तर कुंजी के संबंध में अभ्यावेदन, यदि कोई हो, 29.11.2024 (शाम 05:00 बजे) से 02.12.2024 (शाम 05:00 बजे) तक चुनौती दिए गए प्रत्येक उत्तर के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न के भुगतान पर ऑनलाइन प्रस्तुत किया जा सकता है। 02.12.2024 को शाम 05:00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।" 

विज्ञापन

SSC MTS Objection Fee: आपत्ति शुल्क

एसएससी एमटीएस अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने के प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। गौरतलब है कि सभी आपत्तियां 2 दिसंबर को शाम 5 बजे से पहले पहले दर्ज कर दी जाएं। इसके बाद प्रस्तुत प्रतिनिधित्व किसी भी परिस्थिति में खारिज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

SSC MTS Marking Scheme: अंकन योजना

उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। इसके लिए इस अंकन योजना का इस्तेमाल करना होगा।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए आवंटित अंक: 3 अंक 
- गलत उत्तर के लिए काटे जाने वाले अंकः 1 अंक 
- अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा या काटा नहीं जाएगा।
 
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 9,583 रिक्तियों को भरना है, जिसमें 6,144 रिक्तियां एमटीएस के लिए और 3,439 रिक्तियां हवलदार पद के लिए निर्धारित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें