परीक्षा पैटर्न
एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। जिसमें दोनों सत्रों के लिए 45 मिनट का समय दिया गया था। हालांकि पहले सत्र में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी, लेकिन दूसरे सत्र में गलत उत्तर देने पर 1 नंबर की नेगेटिव मार्किंग थी।
वेतन विवरण
एसएससी एमटीएस के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार ₹18,000 से ₹22,000 मासिक वेतन मिलेगा। यह वेतन पे-बैंड-1 (₹5200-₹20200) और ग्रेड पे ₹1800 के तहत तय होता है।
रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।