SSC MTS and Havaldar Exam: कब होगी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक एमटीएस और हवलदार के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई से 22 जुलाई, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें। उम्मीदवार प्रवेश पत्र या भर्ती से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
SSC MTS and Havaldar Exam: इतने पदों पर होगी भर्तियां
एसएससी की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार (CBIC & CBN) के पदों पर भर्ती के माध्यम से कुल 7301 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर- I), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) / शारीरिक मानक परीक्षण (PST) (केवल हवलदार के पद के लिए) और एक डिस्क्रिप्टिव पेपर (पेपर- II) के माध्यम से किया जाएगा।
SSC MTS and Havaldar Exam: कैसे चेक करें शेड्यूल?
- उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब शेड्यूल आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।