फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Admit Card 2025: क्या एमटीएस-हवलदार परीक्षा स्थगित होगी? एडमिट कार्ड अब तक जारी नहीं; जानें ताजा अपडेट

Thu, 18 Sep 2025 01:47 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC MTS-Havaldar Exam: कर्मचारी चयन आयोग की मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती परीक्षा 20 सितंबर से शुरू होनी है, ऐसे में उम्मीदवारों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि कहीं एमटीएस-हवलदार परीक्षा भी स्थगित तो नहीं कर दी जाएगी। आधिकारिक अपडेट के लिए नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
SSC - फोटो : ssc.gov.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC MTS Exam Postponed: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर अभ्यर्थियों में संशय बढ़ता जा रहा है। दरअसल, अभी तक न तो एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2025 जारी हुआ है और न ही सिटी इंटिमेशन स्लिप। जबकि तय कार्यक्रम के अनुसार एडमिट कार्ड परीक्षा की तिथि से 3-5 दिन पहले जारी होना था।

विज्ञापन


अब ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि एसएससी सीएचएसएल परीक्षा की तरह एमटीएस-हवलदार परीक्षा भी स्थगित हो सकती है। हालांकि आयोग ने इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

SSC MTS Exam Date 2025: 20 सितंबर से होनी है परीक्षा

आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार एसएससी एमटीएस परीक्षा 2025 का आयोजन 20 सितंबर से 24 अक्तूबर 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। पहले सत्र (Session-1) में उम्मीदवारों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, जबकि दूसरे सत्र (Session-2) में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।
 

SSC MTS Havaldar Recruitment 2025: पदों का विवरण

एसएससी की ओर से जारी अपडेटेड रीजनवाइज वैकेंसी डिटेल्स के अनुसार एमटीएस की वैकेंसी को 4375 से बढ़ाकर 6810 कर दिया गया है, जबकि हवलदार की वैकेंसी 1089 से बढ़ाकर 1211 कर दी गई है। पहले 5464 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन अब कुल वैकेंसी बढ़ाकर 8021 पद कर दी गई है। यह भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में स्थायी पदों के लिए की जाएगी। 
विज्ञापन

SSC MTS Selection Process: कैसे होगा चयन

SSC MTS और हवलदार भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)/शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। एमटीएस पद के लिए केवल CBE जरूरी है, जबकि हवलदार पद के लिए CBE के साथ PET और PST भी अनिवार्य होंगे। चयन प्रक्रिया में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार लेवल-1 का वेतन मिलेगा।

SSC MTS Examination Scheme: परीक्षा का पैटर्न

SSC MTS और हवलदार परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसे दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक सत्र के लिए 45 मिनट का समय निर्धारित है और कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। हवलदार पद के लिए CBE के बाद शारीरिक परीक्षण भी होगा, जिसमें उम्मीदवारों की दौड़, ऊंचाई, वजन आदि मापदंडों पर जांच की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें