पात्रता मानदंड और आयुसीमा
इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- आयु सीमा - 18-27 वर्ष
- एमटीएस - 18-25 वर्ष
- हवलदार 18-27 वर्ष
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को निर्धारित मानदंडों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इन उम्मीदवारों के लिए एमटीएस भर्ती शानदार मौका
एमटीएस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चपरासी, चौकीदार, जमादार, माली, गेटकीपर आदि पदों पर भर्ती होती है। इसके साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) में हवलदार के पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए भी शानदार मौका है, जिनका हाथ गणित में तंग है।
दरअसल, एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा दो सत्रों में होती है। दोनों सेशन एक ही दिन में आयोजित होते हैं। पहला सत्र न्यूमेरिकल एंड मैथमेटिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी व प्रोब्लम सोल्विंग का होगा। रीजनिंग और मैथ्स दोंनों में 60-60 अंक के 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। यानी रीजनिंग मैथ्स से कुल 40 प्रश्न आएंगे। सेशन-1 सिर्फ क्वालिफाइंग होगा।
पास होने के लिए चाहिए होंगे सिर्फ इतने अंक
पास होने के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को सिर्फ 30 फीसदी अंक लाने होंगे। इस सेशन में नेगेटिव मार्किंग भी नहीं होगी। फाइनल मेरिट के निर्धारण में सेशन-1 के मार्क्स नहीं जुड़ेंगे। यही वजह है कि मैथ्स व रीजनिंग में कमजोर अभ्यर्थियों के लिए एमटीएस भर्ती की लिखित परीक्षा क्रैक करना आसान है।
एमटीएस पद के लिए, उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षण के सत्र ।। में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। हवलदार के पद के लिए, उम्मीदवारों को पीईटी/पीएसटी में उपस्थित होने के लिए 1:7 के अनुपात में (रिक्तियां: उम्मीदवार) और कंप्यूटर आधारित परीक्षण के सत्र ।। में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।