फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS 2025: एसएससी एमटीएस का नोटिस जारी, हवलदार के 1075 पदों पर होगी भर्ती, एमटीएस की रिक्तयां भी जल्द आएंगी

Fri, 27 Jun 2025 08:00 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC MTS Notification 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभी केवल हवलदार पद के लिए रिक्तियों की संख्या अधिसूचित की गई है।
 
विज्ञापन
SSC MTS 2025 - फोटो : ssc.gov.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC MTS Form Date 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने एमटीएस भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिस जारी होने के साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। हवलदार के 1,075 पद भरे जाएंगे, जबकि एमटीएस की रिक्तियां अभी अधिसूचित नहीं की गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

पंजीकरण प्रक्रिया 26 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और 24 जुलाई 2025 को समाप्त होगी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क 25 जुलाई (रात्रि 11.00 बजे) तक जमा किया जा सकेगा। आवेदन सुधार विंडो 29 से 31 जुलाई (रात्रि 11.00 बजे) तक सक्रिय रहेगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षण 20 सितंबर से 24 अक्तूबर 2025 के बीच निर्धारित है। परीक्षा शहर सूचना पर्जी परीक्षा दिवस से 10 दिन पहले जारी की जाएगी।
 
पंजीकरण की समय सीमा
(SSC MTS Registraion Date)
26 जून से 24 जुलाई 2025
शुल्क जमा करने की समय सीमा
(SSC MTS Fee Payment)
25 जुलाई (रात्रि 11.00 बजे)
आवेदन सुधार विंडो
(SSC MTS Application Correction Date)
29 से 31 जुलाई (रात्रि 11.00 बजे) तक
कंप्यूटर आधारित परीक्षण
(SSC MTS 2025 Exam Date)
20 सितंबर से 24 अक्तूबर 2025
परीक्षा शहर सूचना पर्ची
(SSC MTS City Intimation Slip 2025)
परीक्षा दिवस से 10 दिन पहले
वेबसाइट
(SSC MTS 2025)
ssc.gov.in.
टोल फ्री नंबर 1800 309 3063

SSC MTS Eligibility: पात्रता मानदंड

 

SSC MTS Educational Qualification: शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन परीक्षा (10वीं) या समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उम्मीदवार के पास यह योग्यता कट-ऑफ तिथि यानी 01-08-2025 तक या उससे पहले होनी चाहिए।

SSC MTS Age Limit: आयुसीमा

  • एमटीएस के लिए 18-25 वर्ष (अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 02.08.2000 से पहले और 01.08.2007 के बाद न हुआ हो)।
  • सीबीआईसी और सीबीएन, राजस्व विभाग में हवलदार और विभिन्न विभागों में एमटीएस के कुछ पदों के लिए 18-27 वर्ष (अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 02.08.1998 से पहले और 01.08.2007 के बाद न हुआ हो)।
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को निर्धारित मानदंडों के अनुसार ऊपरी आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

SSC MTS Application Fee: आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (PwBD) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ESM) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन भुगतान मोड, अर्थात् BHIM UPI, नेट बैंकिंग, या वीजा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, या RuPay डेबिट कार्ड का उपयोग करके किया जा सकता है। शुल्क का भुगतान 25-07-2025 (23:00 बजे) तक किया जा सकता है।

SSC MTS Selection Process: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)/शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। अंतिम परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षण
  2. फिजिकल टेस्ट
  3. दस्तावेज सत्यापन
चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के बाद 7वें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार लेवल-1 का वेतन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

SSC MTS Examination Scheme: परीक्षा प्रकार

एमटीएस पद के लिए परीक्षा में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) और हवलदार पद के लिए परीक्षा में सीबीई और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)/शारीरिक मानक परीक्षा (PST) शामिल होगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक सत्र के लिए 45-45 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा में कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। 

परीक्षा पैटर्न और पूरा सिलेबस देखने के लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें