फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS 2024: एसएससी एमटीएस की अंतिम उत्तर कुंजी-प्रतिक्रिया पत्रक जारी; इस लिंक से करें डाउनलोड

Wed, 26 Mar 2025 07:58 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC MTS 2024 Final Answer Key: एसएससी ने एमटीएस भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे वेबसाइट से उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
SSC MTS 2024 Final Answer Key - फोटो : ssc.gov.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC MTS 2024 Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी आज, 26 मार्च को जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

उत्तर कुंजी के साथ प्रतिक्रिया पत्रक भी जारी

आयोग ने उत्तर कुंजी के साथ उम्मीदवारों के प्रतिक्रिया पत्रक भी जारी किए हैं। उम्मीदवार एसएससी एमटीएस, हवलदार अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर सकते हैं।

एसएससी नोटिस में कहा गया है, "आयोग ने मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2024 के उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक के साथ अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है। उम्मीदवार 26.03.2025 (शाम 06:00 बजे) से 25.04.2025 (शाम 06:00 बजे) तक अपने पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक के साथ अपनी व्यक्तिगत अंतिम उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।"

25 अप्रैल तक डाउनलोड कर सकेंगे उत्तर कुंजी

शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 25 अप्रैल 2025 तक एसएससी एमटीएस अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने एमटीएस (गैर तकनीकी) और हवलदार परीक्षा का अंतिम परिणाम 12 मार्च को घोषित किया गया था।
विज्ञापन

SSC MTS 2024 Final Answer Key Download: एसएससी एमटीएस अंतिम उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार एसएससी एमटीएस अंतिम उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
  • अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और सेव करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें