पात्र उम्मीदवार, जिन्होंने एसएससी एमटीएस 2022 के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास एक और मौका है। वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अब आवेदन कर सकते हैं।
SSC MTS भर्ती 2022 में आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी एमटीएस 2022 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं :-
-
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉग ऑन करें और खुद को पंजीकृत करें।
-
अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
-
एसएससी एमटीएस 2022 भर्ती के लिए प्रासंगिक लिंक पर क्लिक करें।
-
पूछे गए विवरण दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
परीक्षा शुल्क का भुगतान कर आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
-
भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।