फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS 2021: जुलाई में होगी SSC MTS की परीक्षा, जानें क्या है परीक्षा का पैटर्न

विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग
विज्ञापन
SSC MTS के लिए आवेदन कर चुके छात्रों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि SSC MTS की टियर 1 की परीक्षा 1 से 20 जुलाई तक होने की संभावना है। ऐसे में तैयारी कर रहे छात्रों के पास लगभग 2 महीने का ही समय बचा है। इसलिए उन्हें बिना समय गंवाए पूरी तरह परीक्षा की तैयारी में जुट जाना चाहिए। परीक्षा क्रैक करने के लिए छात्रों के लिए परीक्षा के पैटर्न, सिलेबस और अन्य महत्वपूर्ण चीजों को समझ लेना भी बेहद जरूरी है। आज हम इस आर्टिकल में आपको SSC MTS परीक्षा के पैटर्न के बारे में पूरी जानकारी देंगे। इसके अलावा आप इस लिंक पर क्लिक कर https://www.safalta.com/demo-registration भी परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी और मदद भी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


SSC MTS परीक्षा का पैटर्न
बता दें कि SSC MTS की चयन प्रक्रिया में 2 पेपर होते हैं जिनमें पहला पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप का होता है तो वहीं दूसरा पेपर लिखित  होता है। इसके पहले पेपर का पैटर्न इस प्रकार है-

 
विषय  प्रश्नों की संख्या  कुल अंक 
जनरल इंग्लिश  25 25
जनरल अवेयरनेस  25 25
क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूड  25 25
रीजनिंग  25 25
कुल  100 100
विज्ञापन


इस प्रकार पहले पेपर में कुल 100 अंको के लिए 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जिन्हें हल करने के लिए युवाओं के पास 90 मिनट का समय होता है। इसी प्रकार पेपर 2 लिखित परीक्षा होती है। यह 50 अंको की परीक्षा होती है जिसे हल करने के लिए युवाओं को 30 मिनट का समय प्रदान किया जाता है। इसमें निबन्ध लेखन व लेटर लिखना होता है। 

इस प्रकार अगर आप भी SSC MTS की लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आज से ही कठिन परिश्रम शुरू कर देना चाहिए। छात्रों की तैयारी को ध्यान में रखते हुए safalta.com बेहद ही खास कोर्स लेकर आया है। इस कोर्स में युवाओं को 140 घंटे की क्लास के साथ 100 पीडीएफ मैटेरियल, ढेरों मॉक टेस्ट व टॉपिक टेस्ट आदि सुविधाएं प्रदान की जाती है। बेहतर परफॉर्म करने के लिए छात्रों को दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी गाइड करती है। छात्र घर बैठे इन कोर्सेज के द्वारा अपनी तैयारी कर सकते हैं। साथ ही रिवीजन के लिए इस कोर्स का रिकॉर्डेड बैकअप भी प्रदान किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की इस लिंक पर क्लिक कर आज ही जुड़ें इस कोर्स से https://www.safalta.com/ssc-mts-detailed-batch-2021 और शुरू करें SSC MTS की पक्की तैयारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें