फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS 2021: मैथ्स और रीजनिंग हैं स्कोरिंग सब्जेक्ट, ऐसे करें इनकी तैयारी

सार

आज हम आपको इस परीक्षा को क्रैक करने के लिए मैथ्स और रीजनिंग विषय के बारे में बताएंगे। साथ ही ये भी जानेंगे कि कैसे इन विषयों में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
ssc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहद खास मौका आने वाला है। जल्द ही कर्मचारी चयन आयोग द्वारा नॉन टेक्निकल मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बता दें कि SSC MTS 2021 की परीक्षाएं 1 से 20 जुलाई तक आयोजित होने की संभावना है। ऐसे में आज हम आपको इस परीक्षा को क्रैक करने के लिए मैथ्स और रीजनिंग विषय के बारे में बताएंगे। साथ ही ये भी जानेंगे कि कैसे इन विषयों में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन


रीजनिंग और मैथ्स में अच्छे अंक लाने से ही बनती है बात
इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए रीजनिंग और मैथ्स की बेहतरीन तैयारी होनी चाहिए। कड़ी मेहनत से आप इनमें अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए पहले आपको पूरा सिलेबस भी समझ लेना चाहिए।

इन विषयों में प्रैक्टिस है सफलता का मंत्र
SSC MTS की लिखित परीक्षा में मैथ्स और रीजनिंग की तैयारी के लिए अधिक से अधिक प्रैक्टिस ही सबसे महत्वपूर्ण है। प्रैक्टिस के द्वारा ही इनमें बेहतर परफॉर्म किया जा सकता है। जैसा कि आपको पता है इस परीक्षा में 100 प्रश्नों को हल करने के लिए मात्र 90 मिनट का ही समय प्रदान किया जाता है। ऐसे में आपको 1 मिनट से भी कम समय में प्रश्नों को हल करना होगा। इसलिए अधिक से अधिक प्रैक्टिस इस परीक्षा में बेहद सहायक होती है।
विज्ञापन


SSC MTS परीक्षा के लिए ये है मैथ्स का सिलेबस
पर्सेंटेज, रेशियो ऐंड प्रपोर्शन, प्रॉफिट ऐंड लॉस, टाइम ऐंड डिस्टेंस, टाइम ऐंड वर्क, ऐवरेज, सिंपल ऐंड कंपाउंड इंटरेस्ट, डिस्काउंट, नंबर सिस्टम, अर्थमेटिक नंबर सीरीज, अर्थमेटिकल ऑपरेशन, डेसिमल ऐंड फ्रैक्शन, रिलेशनशिप इन नंबर, फंडामेंटल यूज ऑफ टेबल ग्राफ।

रीजनिंग के इन टॉपिक्स से पूछे जाते हैं सवाल
सिमिलारिटी और डिफरेंस, स्पेस विजुएलाइजेशन, प्रॉब्लम सॉल्विंग, जजमेंट, डिसीजन मेकिंग, विजुअल मेमोरी, ऑब्जरवेशन, रिलेशनशिप, कॉन्सेप्ट्स, नॉन वर्बल सीरीज, फीगर क्लासिफिकेशन, एनालिटिकल फंक्शन।

Safalta.com के साथ करें परीक्षा की तैयारी
अगर आप भी SSC MTS की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो safalta.com आपके लिए लाया है बेहद खास कोर्स, इसमें आपको 140 घंटे की क्लास के साथ 100 पीडीएफ मैटेरियल, ढेरों मॉक टेस्ट और टॉपिक टेस्ट आदि सुविधाएं प्रदान की जाती है। छात्र घर बैठे अपनी तैयारी कर सकते हैं। साथ ही रिवीजन के लिए इस कोर्स का रिकॉर्डेड बैकअप भी प्रदान किया जाता है। तो फिर देर किस बात की इस लिंक पर क्लिक कर करें https://www.safalta.com/ssc-mts-detailed-batch-2021 और शुरू करें SSC MTS की पक्की तैयारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें