इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किए गए परिणाम के अनुसार कुल 3887 उम्मीदवारों को अपॉइंटमेंट के लिए चयनित किया गया है। 9754 उम्मीदवारों ने एमटीएस पेपर-2 परीक्षा में सफलता हासिल की थी। इन सभी को भर्ती के अगले चरण दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आमंत्रित किया गया था। चयनित उम्मीदवारों को मल्टी टास्किंग स्टाफ (Non Technical) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। नियुक्ति केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में दी जाएगी।
नोटिस भी जारी
चयनित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम/प्रोविजनल है। परिणाम के लिए जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि विभाग उम्मीदवारों को नियुक्ति का प्रस्ताव जारी करने से पहले सभी तरह से उम्मीदवारों की पात्रता की पूरी तरह से जांच करेगा। चयनित और गैर चयनित उम्मीदवारों की विस्तृत मार्कशीट को जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
कैसे चेक करें परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे mts भर्ती, 2020 के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के माध्यम से ओपन हो जाएगा।
- अब इसमें Ctrl+F की मदद से अपने रोल नंबर को सर्च करें।
- आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।