कर्मचारी चयन आयोग (
SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) 2019 के परिणाम के लिए एक अधिसूचना जारी की है। बता दें, जारी की गई अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.nic.in पर उपलब्ध है। अधिसूचना में उन 9551 उम्मीदवारों के नाम हैं, जो परीक्षा में पास हुए हैं।
सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 24 नवंबर 2019 को पेपर-2 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले ये परीक्षा 17 नवंबर 2019 को आयोजित होने वाली थी। पेपर दो की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 नवंबर 2019 यानी चार दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। एसएससी के मुताबिक पहले चरण की परीक्षा में 19,18,000 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
बता दें कि कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा का आयोजन 02 अगस्त 2019 से 22 अगस्त 2019 के बीच किया गया था। वहीं कश्मीर घाटी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा जम्मू में 27 सितंबर 2019 को आयोजित की गई थी।
परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी पढ़ें- पहाड़ों की वादियों के बीच रहकर करें नौकरी, अनेक पदों पर भर्तियां
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जानें के लिए यहां क्लिक करें।
सफलता क्लास के बारे में और जाननें के लिए https://www.amarujala.com/safaltaclass-ssc2019 पर क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
अधिक जानकारी के लिए आज ही कॉल करें 011-40146084
या विजिट करें www.safaltaclass.com