एसएससी जेएचटी परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ संगठनों के लिए जूनियर अनुवादकों के समूह 'बी' अराजपत्रित पदों की भर्ती के लिए एक खुली प्रतियोगी परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। रिक्त पदों की संख्या संबंधी सूचना की स्थिति समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। एसएससी जेएचटी कंप्यूटर आधारित परीक्षा अक्तूबर में आयोजित की जाएगी।
एसएससी जेएचटी के लिए आवेदन शुल्क
आवेदक उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। आरक्षण के लिए पात्र महिला / एससी / एसटी / ईएसएम / पीडब्ल्यूडी से संबंधित उम्मीदवारों को छूट दी गई है। उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा एक जनवरी, 2022 को उनकी उम्र 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार लागू होगी।
SSC JHT Recruitment के लिए पात्रता मापदंड
शैक्षणिक योग्यता
जेएचटी / जूनियर ट्रांसलेटर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर डिग्री और हिंदी से अंग्रेजी और इसके विपरीत यानी अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद में मान्यता प्राप्त डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स या और इसके विपरीत केंद्र या राज्य में भारत सरकार के उपक्रम सहित सरकारी कार्यालय में हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद कार्य का दो साल का अनुभव होना चाहिए।
वरिष्ठ हिंदी अनुवादक: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री और और हिंदी से अंग्रेजी और इसके विपरीत यानी अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद में मान्यता प्राप्त डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स या और इसके विपरीत केंद्र या राज्य में भारत सरकार के उपक्रम सहित सरकारी कार्यालय में हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद कार्य का तीन साल का अनुभव होना चाहिए।