SSC JHT (Staff Selection Commission Junior Hindi Translator) FINAL RESULT 2018 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी ) ने अभी हाल ही में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेटर, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक और हिंदी प्राध्यापक के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। पिछले ही दिनों इस परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी। बता दें कि आयोग ने इस परीक्षा का अंतिम परिणाम (फाइनल रिजल्ट) जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में बैठे थे वे एसएससी JHT का फाइनल रिजल्ट कर्मचारी चयन आयोग (SSC- Staff Selection Commission) की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार आगे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
मालूम हो कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में हिंदी ट्रांसलेटर के 115 पदों को भरने के लिए यह परीक्षा हुई थी।
ये भी पढ़ें : दिल्ली में शिक्षकों के लिए सरकारी नौकरियां, आवेदन के लिए कुछ घंटे बाकी
SSC Junior Hindi Translator Result 2018 : ऐसे देखें परिणाम
- चरण - 1 सबसे पहले एसएससी की ऑफिशल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
- चरण - 2 होमपेज पर जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक और हिंदी प्राध्यापक फाइनल रिजल्ट 2018 के टैब पर क्लिक करें।
- चरण - 3 क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- चरण - 4 आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर होगा।
- चरण - 5 रिजल्ट को डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें।
SSC JHT FINAL RESULT 2018 : फाइनल रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक पर
यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : SARKARI NAUKRI : AAI में अपरेंटिस पदों के लिए भर्तियां, नहीं देना कोई आवेदन शुल्क
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।