SSC CHTE 2024 Response Sheet: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक (JHT) परीक्षा 2024 के पेपर-1 का परिणाम 14 फरवरी 2025 को घोषित किया था। अब आयोग ने 03 मार्च 2025 (शाम 6:00 बजे) को पेपर-I की अंतिम उत्तर कुंजी, अभ्यर्थियों के उत्तर पत्रक और उनके अंक आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर अपलोड कर दिए हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपनी SSC CHTE 2024 अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
उम्मीदवार 04 अप्रैल 2025 (शाम 6:00 बजे) तक अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करके अपने व्यक्तिगत अंक देख सकते हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस निर्धारित अवधि के बाद उत्तर कुंजी, उत्तर पत्रक और स्कोरकार्ड उपलब्ध नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने अंकों और उत्तर पत्रक का प्रिंट आउट ले लें।
पेपर-I के लिए क्वालिफाइंग क्राइटेरिया
एसएससी जेएचटी पेपर-I परीक्षा 9 दिसंबर 2024 को पूरे देश में कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा का परिणाम 14 फरवरी 2025 को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंक अनारक्षित के लिए 30%, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 25% और अन्य के लिए 20% तय किए गए थे।
पेपर-II के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार
पेपर-I में सफल होने वाले कुल 2145 उम्मीदवारों को पेपर-II (वर्णनात्मक) परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। पेपर-II का शेड्यूल जल्द ही SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।