SSC JHT Admit Card 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक (JHT) 2024 परीक्षा के पेपर-1 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिन उम्मीदवारों ने एसएससी जेएचटी 2024 और अन्य परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लॉगिन क्रेडेंशियल यानी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि प्रदान करने के बाद इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
आयोग 9 दिसंबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में हिंदी अनुवादक, जूनियर हिंदी अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक और अन्य अनुवादक पदों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। इस भर्ती का लक्ष्य कुल 312 रिक्तियों को भरना है।
आधिकारिक नोटिस में कहा है, "संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2024 के पेपर- । के उम्मीदवार 04.12.2024 से आयोग की वेबसाइट (https://ssc.gov.in/) पर निर्दिष्ट लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से लॉग इन करके अपना 'प्रवेश प्रमाण पत्र' डाउनलोड कर सकते हैं।"
स्क्राइब का प्रवेश पास
आयोग ने यह भी कहा है कि, जिन उम्मीदवारों ने 'स्वयं स्क्राइब' का विकल्प चुना है, वे 7 दिसंबर, 2024 (रात 11:59 बजे) तक आयोग की वेबसाइट पर निर्दिष्ट लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से स्क्राइब का प्रवेश पास भी डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने कहा, "यदि निर्धारित समय तक डाउनलोड नहीं किया जाता है, तो इसे अपने स्वयं के स्क्राइब अनुरोध की स्वतः वापसी माना जाएगा। ऐसे मामलों में, आयोग द्वारा स्क्राइब उपलब्ध कराया जाएगा।"
इसके अलावा, एसएससी सीएचटी 2024 के लिए स्क्राइब के प्रवेश पास को डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत निर्देश आयोग की वेबसाइट पर 30 अक्तूबर, 2024 को प्रकाशित नोटिस में उपलब्ध हैं।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार क्षेत्रीय वेबसाइट या मुख्य वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना क्षेत्र चुनें: उत्तरी क्षेत्र (दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड) और दक्षिणी क्षेत्र (आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, आदि)।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करलें।