फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC JE 2025: एसएससी जूनियर इंजीनियर का नोटिस जारी, 21 जुलाई तक करें आवेदन; 1340 पदों पर होगी भर्ती

Tue, 01 Jul 2025 07:49 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC JE Notification 2025: एसएससी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 1,340 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Junior Engineer Notification 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2025 का बहुप्रतीक्षित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 1340 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह जून महीने की सातवीं बड़ी भर्ती मानी जा रही है। आयोग ने 30 जून की देर रात इसकी सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025 रात 11 बजे तक है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 जून 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2025 (रात 11 बजे)
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 22 जुलाई 2025
  • करेक्शन विंडो: 1-2 अगस्त 2025
  • पेपर-1 परीक्षा तिथि: 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025
  • पेपर-2 परीक्षा तिथि: जनवरी-फरवरी, 2026

SSC JE 2025 Exam Date: एसएससी जेई 2025 परीक्षा की तिथि

शेड्यूल के अनुसार, एसएससी जेई पेपर 1 का आयोजन 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। ये पद ग्रुप बी गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रिस्तरीय हैं। वेतन पैकेज 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स का होगा। चयनित होने पर उम्मीदवार को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन


आवेदन करने के सभी इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग की नई वेबसाइट ssc.gov.in पर पंजीकरण (ओटीआर)  करना होगा, क्योंकि पुरानी वेबसाइट पर किया गया ओटीआर वैध नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बी.टेक डिग्री या तीन वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। कुछ पदों पर दो वर्ष का कार्यानुभव भी आवश्यक है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

आयु सीमा

एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट का लाभ दिया जाएगा। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना के लिए निर्णायक तिथि 1 जनवरी 2026 रखी गई है।

एसएससी जेई परीक्षा पैटर्न

एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें दो पेपर शामिल होंगे। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लोगों को अतिरिक्त 40 मिनट मिलेंगे।

आवेदन शुल्क

आवेदकों को 100 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। हालांकि, महिलाओं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और पूर्व सैनिकों को किसी भी शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

एसएससी जेई आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को 10 से 20 केबी के बीच फाइल आकार के साथ जेपीईजी प्रारूप में स्कैन किए गए हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। हस्ताक्षर की तस्वीर 4 सेमी चौड़ाई और 2 सेमी ऊंचाई में होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन, How to Apply for SSC JE 2025?

आवेदन करने से पहेल उम्मीदवारों को एक बार आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़नी चाहिए। आवदेन करे के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करें और खाते में लॉग इन करें।
  • इसके बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें