फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC JE 2025 Final Result: एसएससी जूनियर इंजीनियर का फाइनल रिजल्ट जारी, कितनी गई कटऑफ, कितनों का हुआ चयन?

Mon, 03 Aug 2026 12:53 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC JE 2025 Final Result: एसएससी ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। कुल 1731 अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों में प्रोविजनल आवंटन मिला है। अब दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति की प्रक्रिया संबंधित विभाग करेंगे।
 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC JE 2025 Final Result: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने 3 अगस्त 2026 को फाइनल रिजल्ट घोषित किया। इसके साथ ही विभिन्न केंद्रीय विभागों में कुल 1731 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से पद आवंटित किए गए हैं। अब चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया संबंधित विभागों की ओर से पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

पहले स्लाइडिंग प्रक्रिया हुई, फिर जारी हुआ अंतिम परिणाम

अंतिम परिणाम जारी होने से पहले आयोग ने 9 जुलाई 2026 को प्रथम चरण का अस्थायी आवंटन (FRTA) जारी किया था। इसके बाद 20 और 21 जुलाई 2026 को क्षेत्रीय कार्यालयों में स्लाइडिंग और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया आयोजित की गई।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हुए, उन्हें अनुपस्थित माना गया और उनके नाम अंतिम परिणाम में शामिल नहीं किए गए।

कितने अभ्यर्थियों का हुआ चयन?

एसएससी ने मेरिट, उम्मीदवारों की वरीयता (Preference) और स्लाइडिंग प्रक्रिया के दौरान चुने गए FIX तथा FLOAT विकल्पों के आधार पर अंतिम आवंटन किया। चयन प्रक्रिया का विवरण इस प्रकार है-
 
श्रेणी अभ्यर्थियों की संख्या
FIX विकल्प 585
FLOAT विकल्प 1028
अनुपस्थित अभ्यर्थियों की रिक्तियों पर नया आवंटन 118
कुल चयनित अभ्यर्थी 1731

श्रेणीवार चयन
श्रेणी रिक्तियां अनुशंसित अभ्यर्थी
एससी 270 270
एसटी 122 122
ओबीसी 432 432
ईडब्ल्यूएस 127 127
अनारक्षित (UR) 780 780
कुल 1731 1731

आयोग के अनुसार, अनारक्षित श्रेणी में मेरिट के आधार पर चयनित 62 ईडब्ल्यूएस, 1 एससी और 439 ओबीसी अभ्यर्थी भी शामिल हैं। इसके अलावा दिव्यांग श्रेणियों में 10 OH, 11 HH और 8 अन्य PwD अभ्यर्थियों का भी चयन किया गया है।

किन विभागों में मिला आवंटन?

चयनित उम्मीदवारों को उनकी इंजीनियरिंग शाखा और वरीयता के अनुसार विभिन्न विभागों में पद आवंटित किए गए हैं। इनमें प्रमुख विभाग शामिल हैं-
  • बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO)
  • सेंट्रल वाटर कमीशन (CWC)
  • सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD)
  • सेंट्रल वाटर एंड पावर रिसर्च स्टेशन (CWPRS)
  • डीजीक्यूए (नेवल), रक्षा मंत्रालय
  • फरक्का बैराज परियोजना
  • मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (MES)

आयोग ने यह भी बताया है कि BRO के विभाग कोड A और B के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र थे।

विभिन्न विभागों में अलग-अलग रहा कटऑफ

अंतिम चयन का कटऑफ विभाग और पद के अनुसार अलग-अलग रहा। उदाहरण के तौर पर-
  • JE (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) पोस्ट B (UR) : कुल अंक 341.08393
  • JE (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) पोस्ट I (UR) : कुल अंक 408.08993
  • JE (सिविल) पोस्ट A (UR) : कुल अंक 361.25413
  • JE (सिविल) पोस्ट F (UR) : कुल अंक 388.18805

विस्तृत कटऑफ देखने के लिए यहां क्लिक करें...

बराबर अंक आने पर कैसे हुआ फैसला?

यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के कुल अंक समान रहे, तो आयोग ने क्रमवार इन मानकों के आधार पर टाई का समाधान किया-
  1. पेपर-II के अंक
  2. पेपर-I के भाग-1 के अंक
  3. पेपर-I के भाग-2 के अंक
  4. अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता
  5. नाम के अंग्रेजी वर्णक्रम
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को अब क्या करना होगा?

अब आगे की पूरी प्रक्रिया संबंधित विभागों द्वारा संचालित की जाएगी।
  • दस्तावेज सत्यापन (DV) संबंधित विभाग करेंगे।
  • नियुक्ति संबंधी सूचना भी वही विभाग जारी करेंगे।
  • यदि छह महीने तक कोई सूचना नहीं मिलती है, तो उम्मीदवारों को संबंधित विभाग से संपर्क करना होगा।
  • एसएससी ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन या नियुक्ति से जुड़े मामलों में आयोग अलग से कोई जवाब नहीं देगा।

आयोग ने रिजर्व सूची नहीं बनाई

एसएससी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस भर्ती के लिए कोई रिजर्व या वेटिंग लिस्ट तैयार नहीं की गई है। यदि किसी कारण से कोई पद रिक्त रह जाता है, तो उसे आगामी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

इसके अलावा चयनित और असफल दोनों तरह के अभ्यर्थियों के विस्तृत अंक और अंतिम उत्तर कुंजी बाद में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें