देशभर में लाखों अभ्यर्थी एसएससी जीडी के जरिए सेना में नौकरी का सपना देख रहे हैं। सेना में नौकरी की तैयारी कर रहे इन अभ्यर्थियों के लिए यह राहत की खबर है। उम्मीदवारों के बीच बेहद लोकप्रिय कर्मचारीचयन आयोग(SSC) की जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द जारी होने वाला है। इस परीक्षा में प्रति वर्ष देश के लाखों उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाते हैं। आयोग द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक GD कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन 10 दिसम्बर 2022 को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही एसएससी जीडी के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत हो जाएगी। एसएससी जीडी परीक्षा का आयोजन मार्च-अप्रैल 2023 में आयोजित कर सकता है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता के SSC GD Ebook - Download Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी पक्की तैयारी करके इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।
कितने पदों पर हो सकती है भर्ती :
इस वर्ष लाखों युवा इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। जीडी भर्ती को लेकर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस वर्ष करीब 50 हजार पदों पर एसएससी भर्ती कर सकता है। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का इंतजारकर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह नौकरी का शानदार मौका लेकर आएगा। गौरतलब है कि बीते वर्ष आयोग ने 25271 पदों पर भर्ती की थी। जिसमें CRPF के लिए कोई पद नहीं था। लेकिन इस बार एसएससी जीडीपरीक्षा के जरिए CRPF में भी बंपर बहाली किए जाने की उम्मीद है।
किसे मिल सकता है आवेदन का मौका :
GD कॉन्स्टेबल की पिछली भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का 10वीं पास होना आवश्यक था। इसके अलावा उम्र सीमा की बात करें तो इसमें 18 से 23 वर्ष के सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया गया। वहीं ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 3 साल तथा एससी, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में 5 साल की छूट दी गई थी। यह उम्मीद जताई जा रही है कि SSC इसकी अगली भर्ती में भी ऊपर दिए गए पैमानों पर खरे उतरने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जाएगा।
सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त NDA/NA, UPSSSC PET, CTET, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।