फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Result 2021-22: रिजल्ट जारी होने की तारीख आ गई है सामने, इस भर्ती में कितनी मिलेगी सैलरी और कब निकलेगी इसकी अगली भर्ती

सार

SSC ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। आयोग ने इस भर्ती के लिए परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की थी।
विज्ञापन
SSC GD - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। आयोग द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस परीक्षा के परिणाम 15 अप्रैल 2022 को घोषित किए जाएंगे। 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की गई इस परीक्षा की आंसर की बहुत पहले ही जारी कर दी गई है। इस भर्ती के जरिए आयोग GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती करने वाली है। वहीं, अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप फ्री Current Affairs EBook- Download Now की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी :

GD कॉन्स्टेबल भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को BSF, CISF, ITBP जैसे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में नौकरी मिलती है। ये सभी अर्धसैनिक बल केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं। GD कॉन्स्टेबल भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार 21,700 रुपये से 69,100 रुपये के बीच की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा इन्हें महंगाई भत्ता (DA), यातायात भत्ता, घर किराया भत्ता (HRA) जैसे भत्ते और चिकित्सा सुविधाओं जैसी कई तरह की सुविधाओं का भी लाभ मिलता है।

कब निकलेगी अगली भर्ती :

SSC अभी GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित कर रही है, लेकिन आयोग ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए भी तारीखों का ऐलान कर दिया है। दरअसल आयोग द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर 2022-23 के मुताबिक GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन 22 फरवरी 2023 को जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी और यह 31 मार्च 2023 तक चलेगी। आयोग इस भर्ती के लिए परीक्षा जून 2023 में आयोजित कर सकती है। अभ्यर्थी इस एग्जाम कैलेंडर को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ ही UP लेखपाल, NDA/NA तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें