फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Recruitment 2021: पिछली भर्ती से आधी हो गई है पदों की संख्या, जानें क्या है इस बार कट ऑफ स्कोर रहने के आसार

सार

SSC द्वारा आयोजित किए जाने वाले GD कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस भर्ती के जरिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कांस्टेबल के कुल 25,271 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।
विज्ञापन
ssc constable gd 2021 - फोटो : safalta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों ने GD कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कर दिया है और वे अब इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों के इंतजार में हैं। गौरतलब है कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने GD कांस्टेबल भर्ती के लिए 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। इस भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक GD कांस्टेबल भर्ती 2021 के जरिए कुल 25,271 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक CRPF में 7545, CISF में 8464, SSB में 3806, ITBP में 1431, AR में 3785 और SSF में कुल 240 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में सफल होकर केंद्रीय सुरक्षाबलों में भर्ती होना चाहते हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे SSC GD FREE Ebook- Download Now को सब्सक्राइब करना चाहिए।

पिछली बार की तुलना में आधी हो गई है पदों की संख्या :

SSC ने GD कांस्टेबल भर्ती 2021 के जरिए कांस्टेबल के कुल 25,271 पदों पर भर्ती करने का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन इस बार पदों की संख्या पिछली भर्ती की तुलना में आधे से भी कम रह गई है। दरअसल SSC ने पिछली GD भर्ती में 54,953 पदों पर रिक्तियां निकाली थी और पहले चरण की परीक्षा होने के बाद SSC ने पदों की संख्या में वृद्धि भी की थी, जिससे रिक्तियों की संख्या 60 हजार तक पहुँच गई थी।

क्या है कट ऑफ रहने के आसार :

पदों की संख्या में कमी होने की वजह से इस बार का कट ऑफ स्कोर पिछली भर्ती की तुलना में थोड़ा अधिक रह सकता है। वैसे तो GD भर्ती में SSC हरेक सुरक्षा बल और हरेक राज्य के लिए अलग अलग कट ऑफ स्कोर निकालती है। लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार की GD भर्ती परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ओवरऑल कट-ऑफ 80 से 85 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 75 से 80 मार्क्स , एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 65 से 70 मार्क्स तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट-ऑफ स्कोर 60 से 65 मार्क्स के बीच रह सकता है।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप भी इस परीक्षा में सफल होकर भारतीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे SSC GD कांस्टेबल टारगेट बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको 120 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 60 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ 10 घंटे का लाइव मॉक टेस्ट डिस्कशन, प्रतिदिन 2 घंटे की कक्षाएं , विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह, वीकली टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती है। आप इस बैच से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें