कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने GD कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी नोटिस जारी किया है। SSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी करते हुए कहा है कि जिन लोगों ने इस भर्ती के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है वो आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर दें। क्योंकि एक बार आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद आवेदन का दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। बता दें कि GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए SSC ने 17 जुलाई को आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी और इसके लिए आखिरी तारीख 31 अगस्त है। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट तथा उमंग ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं और इसके लिए बेहतर तथा पक्की तैयारी करना चाहते हैं, तो आप सफलता के फ्री कोर्स की मदद ले सकते हैं।
क्या है SSC के नोटिस का मतलब :
SSC ने 10 अगस्त को एक नोटिस जारी करते हुए अभ्यर्थियों से कहा है कि वो आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन कर ले अन्यथा आवेदन करने से चुकने पर उन्हें दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है कि कई अभ्यर्थी अंतिम समय में आवेदन करने के लिए बैठते हैं, इस वजह से सर्वर स्लो हो जाता है और वे आवेदन नहीं कर पाते हैं। इसलिए SSC ने अभ्यर्थियों को पहले ही सूचना दे दी है कि वो जल्द से जल्द इन पदों के लिए आवेदन कर लें, अन्यथा आखिरी समय मे आवेदन नहीं कर पाने पर इन्हें आवेदन करने का दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
कैसे कर सकते हैं आवेदन :
GD कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहाँ पर जाकर जिन अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करके लेटेस्ट नोटफिकेशन के लिंक पर क्लिक करके SSC GD भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी उमंग ऐप पर भी इसी प्रक्रिया का पालन करते हुए GD भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें पक्की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में SSC GD, UP SI, UPSSSC PET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।