भारतीय सेना में जवान बनने का सपना देख रहे युवा महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के पास इन दिनों अपने सपने को साकार बनाने का एक सुनहरा अवसर है। आपको बता दें कि हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अभी तक की सबसे बड़ी संख्या में केन्द्रीय बलों में सिपाही भर्ती का ऐलान कर दिया था जिसके बाद इस भर्ती की आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के मन में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि इस भर्ती के जरिए अर्द्धसैनिक बलों में 25 हजार से भी ज्यादा संख्या में जवानों की भर्ती की जाएगी जिसके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा चुकी है। ऐसे में जो इच्छुक अभ्यर्थी मांगी गई पात्रता को पूरी कर रहे हैं वो 31 अगस्त तक अपनी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। हालांकि आवेदन करने से पहले इसके लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता से जुड़ी इस महत्वपूर्ण जानकारी को जरूर जान लीजिए ताकि आपसे फॉर्म भरते वक्त कोई भी गलती नो हो पाए। इसके अलावा अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं और अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी या किसी एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन करना चाहते हैं तो आज ही सफलता द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फ्री-ई-बुक को डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या है शैक्षिक योग्यता से जुड़ी जानकारी
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित की जाने वाली केन्द्रीय सुरक्षा बलों की सिपाही भर्ती में कोई आवेदन करने की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं रखी गई है लेकिन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ये ध्यान रखें कि उन्होंने 1 अगस्त 2021 तक पूर्ण रूप से दसवीं परीक्षा पास कर ली हो वरना आपका आवेदन निरस्त हो जाएगा।
कैसे करनी है लिखित परीक्षा की पक्की तैयारी
अगर आप भी एसएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली (GD) भर्ती के आवेदन करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि Safalta ने इसकी पक्की तैयारी कराने के लिए खास SSC GD Constable Detailed Batch लाँच किया है। 180+ घण्टे के इस कोर्स में पढ़ाई लाइव-इंटरेक्टिव क्लास के माध्यम से होगी व परीक्षा में आने वाले सभी विषयों की तैयारी होगी। आपको पीडीएफ नोट्स भी मिलेंगे। स्पीड और एक्यूरेसी के लिए मॉक-टेस्ट व प्रैक्टिस पर खास ज़ोर होगा। कॉन्सेप्ट्स पर मज़बूत पकड़ के लिए व सारे डाउट्स क्लीयर करने के लिए रेगुलर डाउट-सेशन भी होंगे तो देर किस बात की आज ही ज्वॉइन करें स्पेशल बैच और बने भारतीय सेना के जांबाज सिपाही।