फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Recruitment 2021: GD कांस्टेबल भर्ती में इस बार कितना रहेगा कटऑफ और इसका क्या होगा अभ्यर्थियों पर असर, जान लीजिए ये अहम बात

सार

SSC ने GD कांस्टेबल के 25271 पदों पर भर्ती के लिए 31 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। इस बार रिक्तियों की संख्या पिछली भर्ती की अपेक्षा आधे से भी कम है, इसलिए इस बार कट-ऑफ स्कोर बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ssc constable gd 2021 - फोटो : safalta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में आंतरिक मोर्चों पर काम करने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों का काफी महत्व है। भारतीय सेना जहाँ बाहरी दुश्मनों से देश की रक्षा करती है, तो वहीं अर्धसैनिक बलों के जवान देश के भीतर नागरिकों की रक्षा और देश को मजबूत करते हैं। अर्धसैनिक बलों के काम तथा इसमें देश सेवा की भावना जुड़े हुए होने की वजह से लाखों अभ्यर्थी हरेक साल इन बलों में भर्ती होना चाहते हैं। ऐसे सभी अभ्यर्थियों के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित किया जाने वाला GD कांस्टेबल भर्ती अर्धसैनिक बलों में भर्ती होने का सबसे बेहतर तरीका है। गौरतलब है कि SSC ने इस वर्ष GD कांस्टेबल के 25271 पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 17 जुलाई को जारी किया गया था और इसके मुताबिक इन पदों के लिए 31 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। साथ ही अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और बाकी बचे समय मे इसके लिए बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

GD कांस्टेबल की पिछली भर्ती में कितना था कट-ऑफ :

GD कांस्टेबल भर्ती के जरिए NIA, CRPF, CISF, BSF समेत कई केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में भर्तियां की जाती हैं और सभी अर्धसैनिक बलों के लिए अलग अलग कट-ऑफ जारी किया जाता है। इसके अतिरिक्त GD कांस्टेबल भर्ती का कट-ऑफ स्कोर विभिन्न राज्यों, जिलों के लिए अलग अलग हो सकता है। अगर हम 2018 में निकली हुई GD भर्ती के कट-ऑफ स्कोर की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा कट-ऑफ स्कोर NIA के लिए गया था।

क्या हो सकता है इस बार का कट-ऑफ :

SSC ने GD कांस्टेबल भर्ती में इस बार पदों की संख्या पिछली भर्ती से कम कर दी है, इसलिए यह उम्मीद लगाया जा रहा है कि इस बार का कट-ऑफ स्कोर थोड़ा बढ़ सकता है। गौरतलब है कि SSC ने इस बार 25271 पदों पर भर्तियां निकाली हैं , जो कि पिछली GD भर्ती के अपेक्षा आधे से भी कम है। इस बार की GD भर्ती परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ओवरऑल कट-ऑफ 80 से 85 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 75 से 80 मार्क्स , एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 65 से 70 मार्क्स तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट-ऑफ स्कोर 60 से 65 मार्क्स के बीच रह सकता है।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप SSC GD या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं , तो बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाऊनलोड करें सफलता ऐप और तुरंत ज्वॉइन करें SSC GD, यूपी SI, UPSSSC PET समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें