स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा देश की विभिन्न अर्धसैनिक बलों के लिए 25 हजार से अधिक पदों पर निकाली गई भर्तियों की लिखित परीक्षा की शुरुआत 16 नवंबर से की जा चुकी है। यह एग्जाम 15 दिसंबर 2021 तक कई अलग-अलग चरणों में सम्पन्न कराए जाएंगे। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड चरणबद्ध ढंग से एग्जाम से एक सप्ताह पूर्व जारी किए जा रहे हैं। एसएससी-GD (कांस्टेबल जनरल ड्यूटी) के इन पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास जुड़े कई प्रश्न पूछे जा सकते हैं। ऐसे में सफलता की एक्सपर्ट टीम के जरिए इस आर्टिकल में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े कई जरूरी सवालों को साझा किया जा रहा है। यह प्रश्न परीक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त इन दिनों एसएससी GD भर्ती में आवेदन करने वाले प्रतियोगी उम्मीदवारों के लिए सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा कुछ निशुल्क मॉक टेस्ट डिजाइन किए गए हैं। इस फ्री कोर्स को SSC GD Preparation FREE Course- Join Now ज्वॉइन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं, जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की बिल्कुल फ्री तैयारी कराई जा रही है, जिसकी मदद से अभ्यर्थी अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं।
1. मंगल पांडे कहां के विप्लव से जुड़े हैं?
उत्तर. बैरकपुर।
2. किसने 1857 ई. के विद्रोह को ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ को कहा था?
उत्तर. बी. डी. सावरकर।
3. ‘द ग्रेट रिवेलीयन’ नामक पुस्तक का लेखक कौन है?
उत्तर. अशोक मेहता।
4. ‘फर्स्ट वार ऑफ इंडियन इंडिपेंडेंस ‘ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर. बी. डी. सावरकर।
5. फकीर विद्रोह का नेतृत्व निम्न में से किसने किया?
उत्तर. मजनूशाह।
6. भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव कांग्रेस के किस अधिवेशन में पारित किया गया?
उत्तर. ग्वालिया टैंक।
7. रॉलेट एक्ट लाने का क्या प्रयोजन था?
उत्तर. राष्ट्रीय एवं क्रांतिकारी गतिविधियों पर रोक लगाना।
8. उर्दू कवियों में किसे दूसरे और तीसरे गोलमेज सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था?
उत्तर. मोहम्मद इकबाल।
9. 1942 के आंदोलन में राजेन्द्र प्रसाद को किस जेल में रखा गया था?
उत्तर. बाँकीपुर जेल।
10. महात्मा गांधी व उनके विचारों से प्रभावित होने वाले प्रथम आदिवासी नेता थे?
उत्तर. जदोनांग।
कितने चरणों में पूरी होगी एसएससी जीडी भर्ती
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती चयन प्रक्रिया इस भर्ती प्रक्रिया में, उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक टेस्ट (PST) और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए पूर्व में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा की भी शुरूआत हो चुकी है। कंप्यूटर आधारित एसएससी आयोजित करने के लिए पहले दी गई जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अगस्त की थी।
आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप
सफलता ऐप के साथ करें फ्री में पक्की तैयारी अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपने आने वाले एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सेलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही सफलता ऐप द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी सफलता ऐप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं।