फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Final Cut Off 2024: इस बार कितनी गई एसएससी जीडी की फाइनल कटऑफ? आयोग ने प्रकाशित की राज्यवार मेरिट सूची

Sat, 14 Dec 2024 09:22 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। 46,617 रिक्तियों के लिए कुल 43,421 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके साथ ही, अंतिम कटऑफ और राज्यवार मेरिट सूची भी प्रकाशित कर दी गई है। 
 
विज्ञापन
SSC GD Final Cut Off 2024, एसएससी जीडी फाइनल मेरिट सूची 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC GD Cut Off 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने सीएपीएस, सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के लिए मेरिट सूची (SSC GD Merit List 2024) और योग्यता कट-ऑफ अंक की घोषणा भी कर दी है।

विज्ञापन


दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ssc.gov.in. पर जाकर अंतिम परिणाम, मेरिट सूची और कटऑफ देख सकते हैं। आयोग ने राज्यवार कटऑफ (SSC GD Final Cut Off 2024 State Wise) भी प्रकाशित की है।

यह भी पढ़ें: एसएससी जीडी में 39375 पुरुष, 4891 महिलाएं सफल; आयोग ने जारी किया परिणाम और फाइनल मेरिट लिस्ट
विज्ञापन

 

SSC Result 2024: कुल 43,421 उम्मीदवारों का हुआ चयन

जिन उम्मीदवारों के नाम एसएससी जीडी फाइनल मेरिट लिस्ट 2024 में हैं, उन्हें उनके द्वारा भरे गए विकल्पों के अनुसार पद आवंटित किए गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 46,617 रिक्तियों के लिए कुल 43,421 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 39,375 पुरुष और 4,891 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

SSC GD Cut Off 2024: एसएससी जीडी योग्यता कट-ऑफ

नीचे श्रेणीवार कट-ऑफ अंक देख सकते हैं:
श्रेणियां योग्यता प्रतिशत योग्यता अंक
सामान्य 30% 36
ओबीसी/ईडब्ल्यूएस 25% 30
एससी/एसटी/दिव्यांग/अन्य 20% 24
  • विभिन्न न्यायालयीन आदेशों के कारण 17 उम्मीदवारों के लिए रिक्तियां आरक्षित रखी गई हैं।
  • 08 अभ्यर्थियों की सिफारिशें न्यायालयीन मामलों के परिणाम के अधीन हैं।
  • न्यायालय के आदेश/संदेहास्पद कदाचार के कारण 845 अभ्यर्थियों के अंतिम परिणाम रोक दिए गए हैं।
विज्ञापन

SSC GD Final Cut Off Download: एसएससी जीडी कटऑफ कैसे डाउनलोड करें?

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन कट-ऑफ अंक देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर, एसएससी जीडी परिणाम अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • एसएससी जीडी कटऑफ पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • पीडीएफ देखें और डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें