फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Examination 2021: इस बार की GD कॉन्स्टेबल परीक्षा में इस क्लास तक के आएंगे सवाल, कर लीजिए पहले से तैयार

सार

SSC GD Examination 2021: GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच परीक्षा होनी है। इस भर्ती के लिए 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे गए थे।

 

विज्ञापन
ssc - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अर्धसैनिक बलों में भर्ती होने के लिए युवाओं का सबसे पसंदीदा रास्ता GD कॉन्स्टेबल भर्ती का है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के जरिए हजारों युवाओं का चयन भारतीय अर्धसैनिक बलों में होता है। SSC ने इस साल भी GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्तियां निकाली हैं और इसके लिए 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच परीक्षा आयोजित कर रही हैं। आयोग ने कॉन्स्टेबल के इन 25,271 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए सफलता के FREE SSC GD Courses की सहायता ले सकते हैं।

इस बार होगी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा 

विज्ञापन

ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार की GD कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होगी। दअरसल इस बार सीटों की संख्या पिछली भर्ती की अपेक्षा आधे से भी कम हो गई है, लेकिन अभ्यर्थियों की संख्या कम होने की कोई उम्मीद नहीं है। इसलिए इस बार इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

परीक्षा में पूछे जाते हैं किस क्लास के प्रश्न 
इस भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के मन मे यह सवाल जरूर आता है कि इसमें किस क्लास के प्रश्न पूछे जाएंगे। हालांकि अभ्यर्थियों को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल SSC द्वारा जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना में इस बात का उल्लेख किया गया है कि इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से दसवीं के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को दसवीं स्तर के प्रश्नों का अभ्यास करते हुए अपनी तैयारी को आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: SSC GD परीक्षा के कुछ महत्वपूर्ण सवाल

 

विज्ञापन

किस पैटर्न पर होगी परीक्षा 
GD कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 25 अंक के 25 प्रश्न, मैथ्स से 25 अंक के 25 प्रश्न, जनरल नॉलेज एंड जनरल अवेयरनेस से 25 अंक के 25 प्रश्न तथा भाषा (हिंदी/इंग्लिश) विषयों से 25 अंक के 25 प्रश्न जाएंगे। साथ ही इस परीक्षा में अब नेगेटिव मार्किंग भी लागू कर दी गई है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2021: अब तक हुए सभी IPL Winners की लिस्ट, 2008 से 2021 तक

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थियों को इन सभी सुविधाओं को एक जगह प्राप्त करने के लिए आज ही सफलता ऐप डाउनलोड करना चाहिए। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें