फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Exam 2022 : पिछली भर्तियों की तुलना में इस बार रिक्तियों की संख्या है बेहद कम, जानें कितनी बढ़ेगी कटऑफ

Fri, 04 Nov 2022 05:07 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

SSC GD 2022 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। 30 नवम्बर तक उम्मीदवार 24369 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में पदों की संख्या कम की गई है। वहीं कटऑफ के भी बढ़ने के आसार हैं। 
विज्ञापन
ssc constable gd - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 24,369 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार 30 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। जनवरी 2023 में इस परीक्षा का टियर-1 आयोजित किया जाएगा। हालांकि इस वर्ष जारी हुई भर्ती में पदों की संख्या पिछली भर्तियों की तुलना में बेहद कम है। साल 2021 की बात करें तो 25171 पदों पर एसएससी ने जीडी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। वहीं 2018 में आयोजित हुई एसएससी जीडी भर्ती में 54953 पदों को भरा गया था। साथ ही एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2015 में रिक्तियों की संख्या 62390 रखी गई थी। इस लिहाज से देखें तो इस वर्ष पदों की संख्या काफी कम है। लाखों अभ्यर्थियों के साथ अगर आप भी एसएससी जीडी की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे SSC GD Course - Join Now की मदद ले सकते हैं। इस कोर्स की मदद से आप सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी जीडी ई बुक्स 
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट 
एसएससी जीडी सिलेबस 

कितना बढ़ सकता है कट ऑफ :

इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या के कम होने का सीधा प्रभाव अभ्यर्थियों पर पड़ेगा और इस बार कट ऑफ भी पिछली भर्तियों से थोड़ा अधिक जा सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि GD कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती में कट ऑफ स्कोर पिछली भर्ती की तुलना में 4 से 5 मार्क्स अधिक रह सकता है। गौरतलब है की GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 में जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ 80 गया था। वहीं 2018 में उत्तर प्रदेश राज्य के जनरल डिस्ट्रिक्ट एरिया में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 78.93 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 76.98 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 70.40 मार्क्स और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 73.12 मार्क्स रहा था। चूंकि 2018 में रिक्तियों की संख्या अधिक थी इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि इस बार एसएससी जीडी के लिए कटऑफ थोड़ा अधिक रह सकता है।  

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, NDA/NA जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें