फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Exam 2021 : कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा की हो गई है शुरुआत, जानें क्या कहता है अब तक की परीक्षा का एनालिसिस

Fri, 19 Nov 2021 03:12 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

भारतीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के 25,273 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से शुरू हो चुकी है। एक महीने तक चलने वाली यह परीक्षा 15 दिसंबर को समाप्त होगी।
 
विज्ञापन
SSC CHSL Tier-1 Result - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की शुरुआत 16 नवंबर से हो गई है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC)द्वारा आयोजित की जा रही यह परीक्षा 1 महीने तक चलेगी और 15 दिसंबर को समाप्त होगी। आयोग ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 जुलाई से 31अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। इस भर्ती के लिए सफल तरीके से आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों का प्रोविशनल एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है और उनका मूल एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिनों पहले जारी किया जा रहा है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं,तो बाकी बचे समय में इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Courses - Join Now की सहायता ले सकते हैं।

पूछे जा रहे हैं किस तरह के प्रश्न :

GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा 16 नवंबर से शुरू हो चुकी है। यह परीक्षा अभी 15 दिसंबर तक चलनी है,ऐसे में अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल आना लाजमी है कि इस परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जा रहे हैं। हालांकि अभ्यर्थियों को अभी तक की परीक्षा को देखते हुए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल अभी तक संपन्न हुई परीक्षा में 78 से 83प्रतिशत प्रश्न गुड अटेंप्ट्स श्रेणी के हैं यानी अधिकतर प्रश्न इजी और मॉडरेट श्रेणी के पूछे जा रहे हैं। अभ्यर्थी इन प्रश्नों को आसानी से हल कर सकते हैं।

चार चरणों की परीक्षा के बाद मिलेगी नौकरी :

GD कॉन्स्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को चयनित होने के लिए 4चरणों की परीक्षा से गुजरना होगा। दरअसल अभी चल रही लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे और तीसरे चरण की परीक्षा,शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। जो अभ्यर्थी  इन टेस्ट्स में पास हो जाएंगे,वैसे अभ्यर्थियों को चौथे और आखिरी चरण की परीक्षा मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में हिस्सा लेना होगा। इन सभी चरणों मे सफल होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट बनेगी और फिर उन्हें विभिन्न अर्धसैनिक बलों में नियुक्त किया जाएगा।

SSC में करंट अफेयर्स से पूछे गए हैं ये प्रश्न 

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें