भारतीय अर्धसैनिक बलों को जल्द ही 25,271 नए कॉन्स्टेबल मिलने वाले हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से शुरू हो चुकी है। एक महीने तक चलने वाली यह परीक्षा 15 दिसंबर को समाप्त होगी और इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। आयोग ने इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों का प्रोविशनल एडमिट कार्ड जारी कर दिया है और उनका मूल एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिनों पहले जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों से 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। अगर आप भी इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय में इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Mock Test - Attempt Here की सहायता ले सकते हैं।
किसी शिफ्ट में आसान तो किसी में पूछे जा रहे हैं कठिन प्रश्न :
GD भर्ती के लिए अभी तक कई शिफ्ट्स की परीक्षा सम्पन्न हो गई है। अभी तक हुई परीक्षा में किसी शिफ्ट में आसान प्रश्न पूछे गए थे, तो किसी शिफ्ट में प्रश्नों का लेवल थोड़ा कठिन भी रहा है। इस भर्ती के लिए अभी आगे कई शिफ्ट्स की परीक्षा होनी बाकी है, ऐसे में अभ्यर्थियों के मन मे यह सवाल उठना लाजमी है कि अगर उनके शिफ्ट में कठिन प्रश्न पूछे जाते हैं तो वो कहीं प्रतिस्पर्धा में पिछड़ ना जाएं।
असमानता को रोकने के लिए यह नियम लगाएगी SSC :
अलग अलग शिफ्ट्स में आयोजित किए जाने वाले परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अक्सर यह शिकायत करते हैं कि उनके शिफ्ट्स में कठिन प्रश्न आए थे और दूसरे अभ्यर्थियों की शिफ्ट्स में आसान प्रश्न आए थे। GD भर्ती में भी अभ्यर्थियों को यह दिक्कत हो सकती है, इसलिए ऐसी स्थिति में मार्क्स के असमान वितरण को रोकने के लिए SSC इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू करेगी। इस व्यवस्था में एक फॉर्मूले के तहत जिस शिफ्ट में कठिन प्रश्न आएंगे उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स दिया जाएगा और जिस शिफ्ट में आसान प्रश्न आएगा, उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों का कुछ मार्क्स काट लिया जाएगा, ताकि सभी अभ्यर्थियों के बीच परीक्षा में बराबर की प्रतिस्पर्धा हो।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप UP SI, SSC GD, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।