फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Exam 2021-22 : पिछली कुछ भर्तियों की तुलना में इस बार GD भर्ती में रिक्तियों की संख्या है बेहद कम, जानें कट ऑफ में कितने मार्क्स की हो सकती है बढ़ोतरी

सार

GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के परिणाम कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही जारी कर सकती है। इस भर्ती के जरिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों को भरा जाना है।
विज्ञापन
SSC GD Constable Exam 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अर्धसैनिक बलों में जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं जारी की है। लेकिन, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके परिणाम इस महीने के आखिरी तक या अगले महीने की शुरुआत में जारी किए जा सकते हैं। आयोग ने इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की थी और इसकी आंसर की काफी पहले ही जारी कर दी है। वहीं, अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे SSC Online Coaching Classes- Join Now की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

इस बार रिक्तियों की संख्या है बेहद कम :

GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के जरिए कुल 25,271 रिक्त पदों को भरा जाना है। हालांकि, इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या GD कॉन्स्टेबल की पिछली कुछ भर्तियों की तुलना में बेहद कम है। दरअसल इससे पहले आयोजित की गई GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2018 में 54,953 पदों पर रिक्तियां निकाली गई थी और पहले चरण की परीक्षा होने के बाद SSC ने पदों के संख्या में वृद्धि भी की थी, जिससे रिक्तियों की संख्या 60 हजार तक पहुँच गई थी। जबकि, GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2015 के जरिये कुल 62390 पदों पर भर्ती की गई थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें 
SSC CGL सैलरी 
SSC CGL एलिजिबिलिटी

कितना बढ़ सकता है कट ऑफ :

इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या के कम होने का सीधा प्रभाव अभ्यर्थियों पर पड़ेगा और इस बार कट ऑफ भी पिछली भर्तियों से थोड़ा अधिक जा सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि GD कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती में कट ऑफ स्कोर पिछली भर्ती की तुलना में 4 से 5 मार्क्स अधिक रह सकता है। गौरतलब है की GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2018 में उत्तर प्रदेश राज्य के जनरल डिस्ट्रिक्ट एरिया में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 78.93 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 76.98 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 70.40 मार्क्स और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 73.12 मार्क्स रहा था। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, NDA/NA जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें