फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Constable Result: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल व सीएपीएफ, सिपाही भर्ती रिजल्ट स्कोरकार्ड अब इस दिन होंगे जारी

Mon, 01 May 2023 11:20 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC GD Constable Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CAPFs में कॉन्स्टेबल (GD), असम राइफल्स में SSF और राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा, 2022 में सिपाही के उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड जारी करने की तिथि को स्थगित कर दिया है। 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC GD Constable Result Scorecard 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CAPFs में कॉन्स्टेबल (GD), असम राइफल्स में SSF और राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा, 2022 में सिपाही के उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड जारी करने की तिथि को स्थगित कर दिया है। 

विज्ञापन

जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं वे उनके एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल स्कोर कार्ड आठ मई से आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उम्मीदवार अब डाउनलोड कर सकेंगे।  

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2022, 10 जनवरी से 14 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी और परिणाम आठ अप्रैल को घोषित किए गए थे। 27 अप्रैल, 2023 से 12 मई, 2023 के बीच उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाने थे, लेकिन फिलहाल इसे टाल दिया गया है। 

 

कर्मचारी चयन आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों को एतदद्वारा सूचित किया जाता है कि अन्य चल रही परीक्षा गतिविधियों के कारण, उपरोक्त स्कोर कार्ड देखने और डाउनलोड करने की सुविधा अब 08 मई, 2023 से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एसएसएफ, असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के 50,187 कॉन्स्टेबल (जीडी) पदों के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।


 
विज्ञापन

SSC GD Constable भर्ती चयन प्रक्रिया

SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होंगे। फिलहाल फिजिकल टेस्ट का दौर चल रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें