फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी जीडी कांस्टेबल का परिणाम जारी: 21.56 लाख ने दी थी परीक्षा, फिजिकल के लिए कितनो का हुआ चयन?

Mon, 12 Oct 2026 07:02 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 21,56,776 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने भर्ती के अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही श्रेणीवार कटऑफ भी घोषित कर दी गई है। 
 
विज्ञापन
SSC GD Constable 2026 Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती 2026 की सीबीटी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) में कांस्टेबल जीडी और असम राइफल्स में राइफलमैन जीडी भर्ती 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक आयोजित की थी।

विज्ञापन


सीबीटी-1 परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 1,97,033 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया गया है। इनमें 15,782 महिलाएं हैं और 1,81,251 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं।

Trending Videos

एसएससी जीडी परीक्षा कितने अभ्यर्थियों ने दी थी?

आयोग के मुताबिक, इस परीक्षा में कुल 21,56,776 उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से 1.97 लाख अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इस भर्ती के तहत विभिन्न सुरक्षा बलों और संगठनों में पद भरे जाएंगे। इनमें सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), असम राइफल्स (AR) और सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) शामिल हैं।

कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम अंक

आयोग ने परीक्षा के नोटिस के पैरा 14.2 के अनुसार, PET/PST के लिए उम्मीदवारों की पात्रता पर विचार करने के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक निर्धारित किए हैं। इन अंकों में एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों को मिलने वाले बोनस अंक शामिल नहीं हैं।
 

श्रेणी

न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक

अनारक्षित (UR)

30%

OBC / EWS

25%

अन्य श्रेणियां (SC, ST, ESM)

20%

 

श्रेणीवार महिला उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग

राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के आधार पर निर्धारित रिक्तियों के लिए कुल 15,782 महिला अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
 

श्रेणी

शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी

EWS

1,344

SC

2,149

ST

1,774

OBC

3,453

UR

7,039

ESM

23

कुल

15,782

 

श्रेणीवार पुरुष उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग

एसएसएफ के अलावा राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की रिक्तियों के लिए कुल 1,81,251 पुरुष अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

श्रेणी

शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी

EWS

16,296

SC

27,215

ST

16,546

OBC

41,400

UR

78,459

ESM

1,335

कुल

1,81,251

विज्ञापन

एसएससी जीडी कांस्टेबल टाई-ब्रेकिंग रूल

यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के कुल नॉर्मलाइज्ड अंक (एनसीसी बोनस सहित) समान होते हैं तो आयोग निर्धारित क्रम में टाई-ब्रेकिंग नियम लागू करता है। टाई-ब्रेकिंग नियम इस प्रकार है:
  1. Part-A में अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता।
  2. इसके बाद Part-B के अंकों की तुलना।
  3. फिर Part-C के अंकों की तुलना।
  4. इसके बाद अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता।
  5. यदि टाई फिर भी बनी रहती है, तो उम्मीदवारों के नामों के वर्णक्रम के आधार पर क्रम तय किया जाता है।

63 उम्मीदवारों के परिणाम रोके गए हैं। इनमें 60 परिणाम प्रशासनिक कारणों और तीन परिणाम न्यायालय में लंबित मामलों के कारण रोके गए बताए गए हैं। इसके अलावा, 88 उम्मीदवारों को आयोग द्वारा डिबार किए जाने के कारण उनके परिणाम की प्रक्रिया रोकने का उल्लेख है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें