कर्मचारी चयन आयोग (ssc) की ओर कांस्टेबल (GD) जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती की शुरुआत हो चुकी है। इसके लिए एसएससी ने आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन जारी कर सूचना पहले ही दे दी थी जिसके अंतगर्त 25,271 पदों के लिए आवेदन मांगे जाने हैं। आपको बता दें कि इस भर्ती में कोई भी दसवीं पास महिला/पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकता है जो एसएससी द्वारा निर्धारित किए अन्य मापदंडों को पूरा करता हो। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। ऐसे में अगर आप भी अर्धसैनिक बलों में जवान बन देश की सेवा और सुरक्षा करना चाहते हैं तो तो जल्द से जल्द 2 सितंबर तक स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं आज हम आपको इस भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा में बोनस अंक पाने का पूरा तरीका बताने आज रहे हैं जिसके लिए आपको यह आर्टिकल अंत तक पूरा पढ़ना होगा। क्योंकि इस लेख में दी गई जानकारी अभ्यर्थियों के लिए काफी मददगार और महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इसके अलावा अगर आपको SSC (GD) कांस्टेबल भर्ती की पक्की तैयारी करनी है तो ऐसे सभी प्रतियोगी छात्र अभी सफलता द्वारा चलाए जा रहे खास SSC GD Constable Target Batch को ज्वॉइन कर सकते हैं, जहां ऑनलाइन लाइव क्लासेस के जरिए स्टूडेंट्स अपनी तैयारी को और भी पक्का कर सकते हैं।
कैसे पा सकते हैं अधिक अंक
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित की जाने जीडी भर्ती के लिए 100 अंकों ऑनलाइन परीक्षा कराई जानी है। ऐसे में जो अभ्यर्थी एनसीसी प्रमाणपत्र रखते हैं उन्हें बोनस अंक दिए जाने का प्रावधान रखा गया है। इस नियम के अनुसार एनसीसी में ‘ए’ सर्टिफिकेट पूरा करने वाले उम्मीदवार को 2 प्रतिशत, ‘बी’ सर्टिफिकेट पूरा करने वाले अभ्यर्थी को 3 प्रतिशत जबकि ‘सी’ सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत तक बोनस अंक दिए जाएंगे। इसलिए अगर प्रतिभागी युवाओं के पास इससे जुड़ा कोई भी प्रमाणपत्र है तो उसे आवेदन के समय आवश्यक रूप से प्रदर्शित कर देना चाहिए।
ऐसे करें एग्जाम की पक्की तैयारी
लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए Safalta ने खास SSC GD Constable Detailed Batch लाँच किया है। 180+ घण्टे के इस कोर्स में पढ़ाई लाइव-इंटरेक्टिव क्लास के माध्यम से होगी व परीक्षा में आने वाले सभी विषयों की तैयारी होगी। आपको पीडीएफ नोट्स भी मिलेंगे। स्पीड और एक्यूरेसी के लिए मॉक-टेस्ट व प्रैक्टिस पर खास ज़ोर होगा तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे इस कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।