आयोग ने बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, असम राइफल्स, एसएसएफ, एनसीबी में कांस्टेबल की कुल 39,481 रिक्तियां अधिसूचित की हैं। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
| फोर्स | पुरुष | महिला | कुल |
| बीएसएफ | 13,306 | 2,348 | 15,654 |
| सीआईएसएफ | 6,430 | 715 | 7,145 |
| सीआरपीएफ | 12,299 | 242 | 11,541 |
| एसएसबी | 819 | 0 | 819 |
| आईटीबीपी | 2,564 | 453 | 3,017 |
| असम राइफल्स | 1,148 | 100 | 1,248 |
| एसएसएफ | 35 | 0 | 35 |
| एनसीबी | 11 | 11 | 22 |
| कुल रिक्तिां | 35,612 | 3,869 | 39,481 |
कर्मचारी चयन आयोग ने आखिरकार बहुप्रतीक्षित एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर, 2024 निर्धारित की गई है। परीक्षा जनवरी-फरवरी, 2025 में आयोजित की जाएगी।
एसएससीस जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जा सकती है। पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 27अगस्त को जारी होनी थी, जोकि किन्हीं कारणों के चलते स्थगित कर दी गई थी। तब आयोग ने नोटिस जारी कर कहा था कि यह अधिसूचना अब 5 सितंबर को जारी की जाएगी। ऐसे में आयोग किसी भी समय अधिसूचना जारी कर सकता है।
बता दें कि प्रत्येक वर्ष के विपरीत कर्मचारी चयन आयोग जनरल ड्यूटी कांस्टेबल रिक्तियों के लिए एक विस्तृत अधिसूचना पीडीएफ और ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म जारी करेगा। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
| संगठन | कर्मचारी चयन आयोग |
| पद | जनरल ड्यूटी कांस्टेबल या जीडी कांस्टेबल |
| विभाग | बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसएफ, एसएसबी, राइफलमैन |
| रिक्तियां | नोटिफिकेशन जारी होने के बाद घोषित होगी |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| पात्रता | शैक्षणिक- 10वीं कक्षा उत्तीर्ण आयु सीमा- 18-23 वर्ष |
| नौकरी का स्थान | देश भर में |
| चयन प्रक्रिया | कंप्यूटर आधारित टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षण, शारीरिक मानक परीक्षण, मेडिकल टेस्ट |
| वेतन | वेतन स्तर-3 के आधार पर 21,700 से 69,100 रुपये तक |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.ssc.gov.in |
एसएससी जीडी कांस्टेबल का नोटिफिकेशन आज जारी होने वाला है। नोटिफिकेशन के जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो जाएंगे। बता दें कि जाे उम्मीदवार सफलतापूर्वक पंजीकरण करेंगे और आवेदन पत्र भरेंगे, वे ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। SSC GD कांस्टेबल पेपर-1 जनवरी या फरवरी 2025 के महीने में आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को इस महत्वपूर्ण परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी होनी चाहिए। नीचे SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025 की सभी तिथियों का उल्लेख किया है।
| चरण | परीक्षा | विवरण |
| पहला चरण | लिखित परीक्षा- कंप्यूटर आधारित | प्रश्नों की संख्या 80 होगी विषय- सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरुकता, प्रारंभिक गणित, हिंदी और अंग्रेजी |
| दूसरा चरण | शारीरिक दक्षता परीक्षण | दौड़ पुरुष- 24 मिनट में 5 किमी (लद्दाख के लिए- 6(1/2) मिनट में 1.6 किमी) दौड़ महिलाएं- 8(1/2) मिनट में 1.6 किमी (लद्दाख के लिए- 4 मिनट में 800 मीटर) |
| तीसरा चरण | शारीरिक मानक परीक्षण | ऊंचाई और छाती का माप, दृश्य मानक |
| चौथा चरण | चिकित्सीय परीक्षा | चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जो उपरोक्त चरणों को उत्तीर्ण करते हैं। |
SSC GD 2025 के लिए संशोधित कार्यक्रम पहले ही SSC कैलेंडर 2024-25 के साथ जारी किया जा चुका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आज 27 अगस्त को कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) अधिसूचना जारी करने की उम्मीद थी। हालांकि, SSC ने एक नोटिस जारी कर बताया कि SSC GD 2025 के लिए अधिसूचना 27 अगस्त को जारी नहीं की जाएगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 27 अगस्त को जारी होने वाली एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती अधिसूचना अब 5 सितंबर, 2024 को जारी की जाएगी।
एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कम से कम कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए और उनकी आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की अधिसूचना 5 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी होगी। अभ्यर्थी अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, रिक्तियों, आवेदन शुल्क आदि की जांच कर सकेंगे।
SSC GD Constable Notification 2025 Live: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC वार्षिक कैलेंडर 2024-25 जारी किया। इसके मुताबिक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), NIA, SSF में कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स परीक्षा, 2025 में राइफलमैन (GD) के लिए एसएससी जीडी अधिसूचना 2025 का कार्यक्रम भी शामिल है। जीडी कांस्टेबल पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी करने की तिथि 5 सितंबर 2024 को जारी होनी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी आज से शुरू होगी। रिक्तियों, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, वेतन, महत्वपूर्ण तिथियों और अन्य सभी विवरण आधिकारिक एसएससी के वेबसाइट www.ssc.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में जारी होगी।