फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Constable Exam: हिन्दी-अंग्रेजी के अलावा इन 13 भाषाओं में भी होगा एग्जाम, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

Sun, 11 Feb 2024 12:58 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC GD Constable Exam: हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा एसएससी जीडी कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र इस बार 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा। इस बात की जानकारी गृह मंत्रालय की ओर से साझा की गई है। परीक्षा 20 फरवरी से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
SSC Constable GD Exam 2024 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC GD Constable Exam 2024: कर्मचारी चयन आयोग कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से होने जा रहा है। परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29 फरवरी, 1, 5, 6, 7, 11 और 12 मार्च को आयोजित की जाएगी। गृह मंत्रालय ने कहा है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए कॉन्स्टेबल (जीडी) परीक्षा पहली बार हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन


एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 20 फरवरी से देशभर के 128 शहरों में आयोजित होने जा रही है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि परीक्षा में 48 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 26,146 जीडी कॉन्स्टेबल रिक्तियों को भरना है।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, उड़िया, उर्दू, पंजाबी, मणिपुरी और कोंकणी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने कहा है कि इस निर्णय के परिणामस्वरूप लाखों युवा अपनी मातृभाषा/क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा में भाग लेंगे और उनकी चयन संभावनाओं में सुधार होगा। इसके परिणामस्वरूप पूरे देश में अभ्यर्थियों के बीच इस परीक्षा की पहुंच बढ़ेगी और सभी को रोजगार का समान अवसर मिलेगा।
कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित प्रमुख परीक्षाओं में से एक है, जिसमें देश भर से लाखों युवा शामिल होते हैं। गृह मंत्रालय और कर्मचारी चयन आयोग ने हिंदी और अंग्रेजी के अलावा उपर्युक्त 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा आयोजित करने की सुविधा के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। SSC ने 2024 में कॉन्स्टेबल (जीडी) परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी के अलावा 13 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित करने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। गृह मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें