फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Constable Exam 2021: जिन अभ्यर्थियों का आवेदन हो गया रद्द, उनके लिए SSC ने जारी किया अहम संदेश, जानें ऐसे अभ्यर्थियों के पास अब आगे क्या है विकल्प

सार

GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की जानी है। सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
ssc constable gd - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की जानी है। इस भर्ती के लिए सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड आयोग जल्द ही जारी कर सकता है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन का स्टेट्स देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिवेट किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों को भर जाना है और इसके लिए अभ्यर्थियों से 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आपने भी इस भर्ती के शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो बाकी बचे समय में इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Classes- Join Now की सहायता ले सकते हैं।

क्यों रद्द हुआ है आवेदन :

GD भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एप्लीकेशन रद्द होने के पीछे सबसे मुख्य वजह उनका गलत तरीके से फोटो अपलोड करना और आवेदन को अधूरा छोड़ना है। SSC ने इस संबंध में जारी किए गए नोटिस में यह बात कही है, कि जिन अभ्यर्थियों ने सही नियमों का पालन किए बिना फोटो अपलोड किया है या आवेदन को अधूरा ही फील किया था, ऐसे अभ्यर्थियों का आवेदन रद्द कर दिया गया है। SSC ने नोटिफिकेशन में भी आवेदन करते समय इन बातों का ध्यान रखने की सलाह दी थी। 

क्या कर सकते हैं ऐसे अभ्यर्थी :

ऐसे अभ्यर्थी जिनका आवेदन गलत तरीके से फोटो अपलोड करने या आवेदन अधूरा छोड़ने की वजह से रद्द हुआ है, ऐसे अभ्यर्थियों को आयोग अब इस भर्ती में कोई चांस नहीं देने वाला है। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों को लगता है कि उनका आवेदन सही तरीके से भरा गया है, लेकिन फिर भी रिजेक्ट हो गया है। ऐसे अभ्यर्थियों को आयोग ने पंजीकरण संख्या, उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, उम्मीदवार के द्वारा चुने गये पहले परीक्षा शहर का नाम, आवेदन अस्वीकार होने का कारण जैसे डिटेल्स को अपने ईमेल पर भेजने का निर्देश दिया है। SSC ऐसे अभ्यर्थियों के रिक्वेस्ट पर विचार कर सकता है। 

इन अभ्यर्थियों को मिलेंगे 5% एक्स्ट्रा मार्क्स
विज्ञापन

आगे पढ़ें 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें