कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मणिपुर के कुकी समुदाय के उम्मीदवारों के लिए कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा 2026 के शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) का केंद्र बदलने का निर्देश जारी किया है। यह बदलाव राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति और उम्मीदवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है।
अब कहां होगा फिजिकल टेस्ट?
यह निर्देश उन पुरुष और महिला उम्मीदवारों पर लागू है, जिन्हें पहले ग्रुप सेंटर, सीआरपीएफ, लांगजिंग, इम्फाल में परीक्षा देनी थी। अब उन्हें एसटीसी बीएसएफ कैंप, चुराचांदपुर, मणिपुर में रिपोर्ट करना होगा।
3 दिसंबर को सुबह 6 बजे होगा पीईटी/पीएसटी
कुकी समुदाय के प्रभावित उम्मीदवारों का पीईटी/पीएसटी 3 दिसंबर 2026 को सुबह 6 बजे होगा। सीआरपीएफ ने उम्मीदवारों को नए केंद्र पर अपने पुराने एडमिट कार्ड के साथ पहुंचने को कहा है। इम्फाल केंद्र के लिए पहले डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड चुराचांदपुर केंद्र पर भी मान्य होगा। उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। वहां परीक्षा लेने वाले अधिकारियों को पुराने एडमिट कार्ड स्वीकार करने के निर्देश दिए गए हैं।
| विवरण |
नई व्यवस्था |
| उम्मीदवार |
मणिपुर के कुकी समुदाय के पुरुष और महिला उम्मीदवार |
| पुराना केंद्र |
ग्रुप सेंटर, सीआरपीएफ, लांगजिंग, इम्फाल |
| नया केंद्र |
एसटीसी बीएसएफ कैंप, चुराचांदपुर |
| परीक्षा की तारीख |
3 दिसंबर 2026 |
| रिपोर्टिंग का समय |
सुबह 6 बजे |
| एडमिट कार्ड |
पुराना एडमिट कार्ड मान्य रहेगा |
सीआरपीएफ करेगा शारीरिक परीक्षण
एसएससी जीडी कांस्टेबल और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) भर्ती के लिए पीईटी/पीएसटी कराने की जिम्मेदारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को दी गई है। सीआरपीएफ ने देशभर में ये परीक्षण 20 नवंबर 2026 से शुरू किए हैं। एसएससी की 25 नवंबर की सूचना में सीआरपीएफ के भर्ती विभाग का अलग निर्देश भी शामिल है। इसमें मणिपुर के कुकी समुदाय के उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र में बदलाव की जानकारी दी गई है। एससीसी ने जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) का परिणाम 12 अक्तूबर 2026 को घोषित किया था।