फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Constable GD 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल के फाइनल मार्क्स जारी, इस दिन तक स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का मौका

Tue, 17 Feb 2026 11:15 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC GD Constable 2025: एसएससी ने जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 के फाइनल मार्क्स जारी कर दिए हैं। डीएमई/डीवी दौर के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी 1 मार्च 2026 शाम 6 बजे तक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपने अंक देख और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Constable GD 2025 Final Marks: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा 2025 से संबंधित एक अहम सूचना जारी की है। आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), एसएसएफ, असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही पद के लिए आयोजित परीक्षा के अंतिम अंक अपलोड करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


आयोग के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम 15 जनवरी 2026 को घोषित किया जा चुका था। अब आयोग ने उन सभी अभ्यर्थियों के फाइनल मार्क्स जारी कर दिए हैं, जिन्हें डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।

कब और कैसे देखें अंक?

अभ्यर्थी अपने व्यक्तिगत अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर लॉगिन कर देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

अंकों को देखने की सुविधा 16 फरवरी 2026 शाम 6:00 बजे से उपलब्ध कराई गई है। यह लिंक 1 मार्च 2026 शाम 6:00 बजे तक सक्रिय रहेगा। निर्धारित समय सीमा के बाद स्कोरकार्ड उपलब्ध नहीं रहेगा।
विज्ञापन

प्रिंटआउट लेना जरूरी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट समय रहते डाउनलोड कर लें। तय समय के बाद यह सुविधा बंद कर दी जाएगी और अंक दोबारा उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे।

यह भर्ती प्रक्रिया कांस्टेबल (GD) के पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें सीएपीएफ और अन्य संबंधित बलों में नियुक्तियां की जानी हैं। जिन उम्मीदवारों ने डीएमई और डीवी चरण के लिए क्वालिफाई किया है, उनके लिए यह अंक भविष्य की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण होंगे।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपने अंक जांच लें तथा स्कोरकार्ड सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें