भारतीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होकर देशसेवा की इच्छा रखने वाले युवाओं के बीच जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल की भर्ती काफी लोकप्रिय है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को BSF, CISF और CRPF जैसे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होने का मौका मिलता है। SSC इस वक्त GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित कर रही है और इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 30 नवंबर 2022 तक आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन जनवरी 2023 में किया जा सकता है। वहीं ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के जरिए GD कॉन्स्टेबल के 24,205 तथा NCB में सिपाही के 164 पदों पर भर्ती की जानी है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो लेटेस्ट पैटर्न के अनुसार इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC GD Course - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी पक्की तैयारी करके इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।
इस भर्ती में अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक रहने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में अगर किसी अभ्यर्थी को एक्स्ट्रा मार्क्स मिल जाए, तो उसके लिए इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है। दरअसल GD भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, वैसे अभ्यर्थी जिनके पास NCC का A, B या C लेवल का सर्टिफिकेट होगा, उन्हें एक्स्ट्रा मार्क्स दिया जाएगा। अधिसूचना के पैरा 7.5 में दी गई जानकारी के मुताबिक A सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के अधिकतम मार्क्स का 2 फीसदी मार्क्स, B सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थियों को 3 फीसदी मार्क्स और C सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थियों को 5 फीसदी मार्क्स बोनस अंक के रूप में मिलेगा।
NCC में छात्रों को प्रशिक्षण के विभिन्न स्तर को पूरा करने के बाद तीन तरह के प्रमाण पत्र दिए जाते हैं। इसमें NCC A सर्टिफिकेट जूनियर डिविजन के उन कैडेट्स को दिया जाता है जो अपनी 2 साल की ट्रेनिंग को पूरा कर चुके होते हैं। जबकि NCC B सर्टिफिकेट सीनियर डिविजन के छात्रों को दो साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ही मिलता है। NCC C सर्टिफिकेट सीनियर डिविजन के उन छात्रों को मिलता है जिन्होंने 3 साल की ट्रेनिंग पूरी कर ली होती है। NCC C लेवल सर्टिफिकेट के लिए छात्रों को परीक्षा से भी गुजरना होता है।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, SSC GD, SBI PO समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।