फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Bharti 2022 : कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन, कौन कर पाएगा भर्ती में आवेदन?

Tue, 11 Oct 2022 12:45 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

कर्मचारी चयन आयोग 10 दिसंबर 2022 को GD भर्ती 2022 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इस भर्ती के जरिए एसएससी बंपर बहाली कर सकता है।
विज्ञापन
SSC GD 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होकर देश की सेवा करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती जोकि उम्मीदवारों के बीच बहुत ही लोकप्रिय भर्ती है जिसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस भर्ती में लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होने के अपने सपने को पूरा करते हैं। ऐसे में SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। गौरतलब है कि SSC अगले GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। आयोग द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए के लिए नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2022 को जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की भी शुरुआत हो जाएगी और जोकि 19 जनवरी 2023 तक चलेगी। एसएससी इस भर्ती के लिए परीक्षा मार्च-अप्रैल 2023 में आयोजित कर सकता है। GD कॉन्स्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती सरकारी नौकरी हासिल करने का काफी शानदार मौका होगा। इसलिए अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप तुरंत सफलता के SSC GD Ebook- Download Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी पक्की तैयारी करके इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी देखें- SSC CGL Recruitment 2022

कितने पदों पर हो सकती है भर्ती :

GD कॉन्स्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती बेहद ही खास मौका साबित हो सकती है। दरअसल GD कॉन्स्टेबल की पिछली भर्ती के जरिए आयोग ने सिर्फ 25,271 पदों पर भर्ती की थी। लेकिन GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 को लेकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इसके जरिए तकरीबन 50 हजार पदों पर भर्ती कर सकती है। गौरतलब है की GD कॉन्स्टेबल की पिछली भर्ती में CRPF के लिए कोई पद नहीं था। लेकिन इस बार इसके जरिए CRPF में भी बंपर बहाली किए जाने की उम्मीद है। 

देखें - पीईटी की तैयारी के लिए कई महत्वपूर्ण ई-बुक्स:

विज्ञापन


किसे मिल सकता है आवेदन का मौका :
 

GD कॉन्स्टेबल की पिछली भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का 10वीं पास होना आवश्यक था। इसके अलावा उम्र सीमा की बात करें तो इसमें 18 से 23 वर्ष के सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया गया। वहीं ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को तीन साल तथा एससी, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में 5 साल की छूट दी गई थी। यह उम्मीद जताई जा रही है कि SSC इसकी अगली भर्ती में भी ऊपर दिए गए पैमानों पर खरे उतरने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दे दिया जाएगा। 

विज्ञापन

 
 PET Economy Free E-Book PET Maths Free E-Book
PET General Science Free E-Book PET Geography Free E-Book

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त NDA/NA, UPSSSC PET, CTET, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें