27 अप्रैल से 30 मई तक हुई थी परीक्षा
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवार अब अपनी संभावित स्कोर का आकलन करने के लिए आंसर-की का उपयोग कर सकते हैं। एसएससी के अनुसार, प्रोविजनल आंसर-की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट 15 जून 2026 से उपलब्ध करा दी गई है।
20 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत चुनौती दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 15 जून से 20 जून 2026 शाम 6 बजे तक खुली रहेगी।
आयोग उम्मीदवारों द्वारा भेजी गई सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा। इसके बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
ऐसे करें संभावित स्कोर की गणना
एसएससी की निर्धारित मार्किंग स्कीम के अनुसार प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा।
उम्मीदवार अपने संभावित अंक निकालने के लिए यह फॉर्मूला इस्तेमाल कर सकते हैं:
कुल स्कोर = (सही उत्तर × 2) − (गलत उत्तर × 0.25)
कितने अंक लाना जरूरी?
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक प्राप्त करने होंगे। सामान्य (UR) वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 48 अंक (30 प्रतिशत), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 40 अंक (25 प्रतिशत) तथा एससी, एसटी और पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को 32 अंक (20 प्रतिशत) हासिल करने होंगे।
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
आंसर-की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद उत्तर कुंजी चुनौती लिंक पर जाकर संबंधित प्रश्न का चयन करना होगा।
- उम्मीदवारों को अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज या संदर्भ अपलोड करने होंगे।
- निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
- आवेदन जमा करने के बाद उसकी रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखना चाहिए।