फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD 2022 : जीडी परीक्षा में नहीं है ज्यादा समय, जानें क्या रह सकती है कटऑफ, कैसे क्लीयर होगा ये एग्जाम

Mon, 12 Dec 2022 02:07 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन 10 जनवरी 2023 से 14 फरवरी 2023 के बीच किया जाएगा। इस भर्ती के जरिये GD कॉन्स्टेबल के 45,109 तथा NCB में सिपाही के 175 पदों पर भर्ती की जानी है।
विज्ञापन
एसएससी जीडी परीक्षा 2022अ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इस भर्ती में हिस्सा लेकर अभ्यर्थी CISF, CRPF और BSF जैसे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होने के अपने सपने को पूरा करते हैं। SSC इस वक्त GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित कर रही है और इसके जरिये GD कॉन्स्टेबल के 45,109 तथा NCB में सिपाही के 175 पदों पर भर्ती की जानी है। आयोग ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 30 नवंबर तक आवेदन मांगे थे। वहीं SSC द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन 10 जनवरी 2023 से 14 फरवरी 2023 के बीच किया जाना है। गौरतलब है कि इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन CBT, PET, PST और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाता है। GD भर्ती के लिए CBT के आयोजन में अब ज्यादा दिनों का समय नहीं बचा है, इसलिए इसमें सफलता हासिल करने के लिए यह जरूरी है कि आप एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में इसकी तैयारी करें। आप बदले हुए पैटर्न के अनुसार अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC GD Constable Course : Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी पक्की तैयारी करके इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी जीडी सिलेबस 
एसएससी जीडी सैलरी 
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट 
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र 
एसएससी जीडी ईबुक

क्या हो सकता है कटऑफ का गणित

100 अंकों के लिए आयोजित की गई GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 की CBT में उत्तर प्रदेश राज्य के जनरल डिस्ट्रिक्ट एरिया में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 66.11 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 65.74 मार्क्स, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 63.13 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 58.98 मार्क्स और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 53.37 मार्क्स रहा था। आयोग ने GD भर्ती 2022 के परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है और इसमें अभ्यर्थियों से 160 अंकों के 80 प्रश्न पूछे जाने हैं। GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 में रिक्तियों की संख्या तथा इसकी पिछली भर्तियों के कटऑफ को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है की इसमें उत्तर प्रदेश राज्य के जनरल डिस्ट्रिक्ट एरिया में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कटऑफ 103 से 108 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का 101 से 106 मार्क्स, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों का 99 से 104 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का 90 से 95 मार्क्स तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कटऑफ 80 से 85 मार्क्स जा सकता है। 

कटऑफ किन बातों पर निर्भर करती है 

किसी भी भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में कटऑफ प्रश्नों के स्तर, रिक्तियों की संख्या तथा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पर निर्भर करती है। साथ ही भर्तियों में अभ्यर्थियों का कट ऑफ उनके श्रेणी के हिसाब से भी अलग - अलग होता है। लेकिन GD कॉन्स्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों का कटऑफ इन बातों के साथ उनके राज्य/क्षेत्र के हिसाब से भी अलग अलग होता है। दरअसल इस भर्ती के लिए आयोग राज्यों/क्षेत्रों के हिसाब से भी अलग - अलग कट ऑफ जारी करती है।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SSC GD, CTET, SSC CHSL समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। सफलता के इन कोर्सेस में आपको दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में घर बैठे परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिलता है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें