कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। गौरतलब है की इस भर्ती के जरिए अभ्यर्थियों को CRPF, BSF तथा CISF जैसे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होने का मौका मिलता है। SSC ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्तूबर 2022 से शुरू की है और इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये GD कॉन्स्टेबल के 24,205 तथा NCB में सिपाही के 164 पदों पर भर्ती की जानी है। वहीं आयोग ने इस साल से इसकी चयन प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। दरअसल आयोग ने GD भर्ती की CBT के पैटर्न को बदल दिया है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो बदले हुए पैटर्न के अनुसार इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC GD Course - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी पक्की तैयारी करके इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।
इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), PET, PST, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कर आधार पर किया जाना है। हालांकि इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट सिर्फ CBT और अभ्यर्थियों को मिले बोनस मार्क्स के आधार पर तैयार की जाएगी। दरअसल इस भर्ती में CBT को छोड़कर अन्य टेस्ट्स सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर के हैं। इसलिए अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट सिर्फ CBT के नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और अभ्यर्थियों को मिले बोनस मार्क्स के आधार पर तैयार की जाएगी।
इस भर्ती की CBT में अभ्यर्थियों से अब 160 अंकों के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 40 अंकों के 20 प्रश्न, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस से 40 अंकों के 20 प्रश्न, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स से 40 अंकों के 20 प्रश्न तथा इंग्लिश/हिंदी से 40 अंकों के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं अभ्यर्थियों को CBT में सभी प्रश्नों को हल करने के लिए सिर्फ 60 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.50 मार्क्स काट लिए जाएंगे।
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त SSC GD Constable, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।